Breaking News

पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु”अभियान के तहत लोगो को महिला अपराधो के प्रति किया जा रहा जागरूक

रतलाम,

15/06/2023

पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा सुनील गुप्ता के नेतृत्व में विशेष रूप से बालको एवं पुरुषो को महिला अपराधो के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” के अंतर्गत आज दिनांक 15.06.23 को उप पुलिस अधीक्षक सुनील गुप्ता, निरीक्षक महिला सुरक्षा शाखा मधु राठौर एवं थाना प्रभारी जावरा शहर उप निरीक्षक वी डी जोशी द्वारा नगर पालिका सभा कक्ष जावरा में महिला अपराधो के प्रति जागरूकता के संबंध में सेमिनार का आयोजन किया गया। एसडीओपी आलोट शाबेरा अंसारी, थाना प्रभारी आलोट शिवमंगल सिंह सेंगर के द्वारा कस्बा आलोट में खुदवाड़ी मोहल्ला, विक्रम गढ़ में जाकर नागरिकों को महिला अपराधो के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। एसडीओपी आलोट शाबेरा अंसारी, थाना प्रभारी ताल नागेश यादव द्वारा ताल कस्बे में जनसंवाद कर नागरिकों को महिला अपराधो के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों तथा नुक्कड़/चौराहों पर अभिमन्यु सेल्फी प्वाइंट पर जन संवाद के माध्यम से लोगो को महिला अपराधो, नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद, आदि बिंदुओं पर लोगों को जागरूक किया।

Check Also

मध्यप्रदेश में 252 सामाजिक संस्थाओं की निगरानी अब मोबाइल ऐप से, नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र के लिये 330 करोड़ रूपये की माइक्रो डेवलपमेंट योजना, मध्य प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में मिली एक और बड़ी उपलब्धि, भाजपा अजा.मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार का प्रथम रतलाम आगमन पर स्वागत, आर्मी भर्ती कार्यालय महू द्वारा एनसीसी शिविर में अग्निवीर भर्ती

🔊 Listen to this उज्जैन, मध्यप्रदेश में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में …