Breaking News

कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने पर भाजपा ने किया जिलेवासियों का धन्यवाद ज्ञापित,

रतलाम,

04/Dec/2023,

मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव में रतलाम जिले में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने पर भारतीय जनता पार्टी ने हर्ष जताते हुए सभी जिलेवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिले की पांच में से चार सीटों पर भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। एक सीट भी निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में जाने से कांग्रेस नहीं जीत पाई। चुनाव की यह जीत भाजपा के प्रति आम जनता के प्रगाढ़ विश्वास का प्रतीक है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के समर्पण की जीत है भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, सांसद गुमान सिंह डामोर, सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, नवनिर्वाचित विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, डॉ. चिन्तामणि मालवीय एवं मथुरालाल डामर, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित ने मतदाताओं को भाजपा की ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ने देश एवं प्रदेश में सर्वहारा वर्ग के कल्याण के साथ चौतरफा विकास का जो क्रम शुरू किया है, वह लगातार जारी रहेगा। डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास को नई गति देगी और जन कल्याण की सारी योजनाएं भी लगातार जारी रहेगी। सभी नेताओं ने मतदाताओं को संकल्प व्यक्त किया कि वे रतलाम जिले के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। ‘‘सबका साथ-सबका विकास’’ के संकल्प के साथ भाजपा सरकार कार्य करेगी।

Check Also

मध्यप्रदेश में 252 सामाजिक संस्थाओं की निगरानी अब मोबाइल ऐप से, नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र के लिये 330 करोड़ रूपये की माइक्रो डेवलपमेंट योजना, मध्य प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में मिली एक और बड़ी उपलब्धि, भाजपा अजा.मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार का प्रथम रतलाम आगमन पर स्वागत, आर्मी भर्ती कार्यालय महू द्वारा एनसीसी शिविर में अग्निवीर भर्ती

🔊 Listen to this उज्जैन, मध्यप्रदेश में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में …