Breaking News

रतलाम पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता “अभियान अभिमन्यु 3” के अंतर्गत किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम,

रतलाम 

26/Sep/2025,

जिला रतलाम में महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर दिनांक 23.09.2025 से 02.10.2025 तक सम्पूर्ण प्रदेश में “अभिमन्यु-3“ अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए समाज में लडकों व पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता की भावना को विकसित किये जाने के लिए “ मै हूँ अभिमन्यु“ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कमार के निर्देशन में तथा अति. पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व अति पुलिस अधीक्षक (ग्रमीण) विवेक लाल के मार्गदर्शन में दिनांक 26/09/2025 को जिला रतलाम के अनेक थाना क्षेत्रो के अंतर्गत जिला रतलाम के शासकीय स्कुलो में मैं भी अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया नशा करना, दहेजप्रथा, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, सोशल मीडिया पर फैली अश्लीलता जैसी बुराइयां समाज में महिला सम्मान व सुरक्षा के विरुद्ध हैं संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही अभियान के उद्देश्य शिक्षित एवं संस्कारवान महिला/पुरुष किसी भी समाज के स्वस्थ-सुरक्षित वातावरण एवं उन्नति का परिचायक हैं। आज रतलाम में सार्वजनिक स्थानों पर सेल्फ़ी के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया । स्कुल कालेजो मे सेलफी यह अभियान युवाओं को बेहतर समाज के निर्माण में उनकी भूमिका को दिशा प्रदान करने के संबंध में अवगत कराया गया 

विशेष जागरूकता अभियान अंतर्गत आज किए गए प्रमुख कार्यक्रम–
1. थाना नामली अंतर्गत ऑपरेशन अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोसवास में बताया गया

2. थाना प्रभारी नामली द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमलिया में मैं हूं अभिमन्यु तथा जन जागरूकता अभियान के तहत जानकारी दी गई ।

3. थाना जावरा शहर अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय जावरा में बालक बालिकाओं को मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत जानकारी दी गई।

4. थाना कालूखेड़ा के ग्राम मावता में आज चौकी प्रभारी मावता अल्केश सिंगार द्वारा मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत जानकारी दी गई

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …