Breaking News

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यातायात पुलिस की कार्यवाही,

रतलाम 

26/Sep/2025,

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा शहर भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के उपरांत दिए गए निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक नीलम चौंगड़ हमराह यातायात थाना टीम द्वारा यातयात व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से “एक दिन – एक रोड अभियान” के तहत आज विशेष कार्यवाही की गई।
आज लोकेंद्र टॉकीज चौराहा से शहर सराय, शहर सराय से सैलाना बस स्टैंड, एवं सैलाना बस स्टैंड से लोकेंद्र टॉकीज तक के मार्ग पर नो पार्किंग लाइन के बाहर खड़े वाहनों को हटाया गया, दुकानों, फल-फ्रूट, सब्जी ठेले आदि को हटाया गया। दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण पर चालानी कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाया गया।

चालानी कार्यवाही –
थाना यातायात रतलाम द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत कुल 27 चालान बनाकर ₹11,900/- समन शुल्क वसूल किया गया –
▪️धारा 129/194 MV Act – 09 चालान, ₹2400/-
▪️धारा 117/177 MV Act – 11 चालान, ₹5500/-
▪️धारा 21(25)/184(सी) MV Act – 01 चालान, ₹1000/-
▪️धारा 22/RRR/177 थेला-गाड़ी सेन्ट्रल MV Act – 06 चालान, ₹3000/-

 यातायात व्यवस्था
लोकेंद्र टॉकीज चौराहा, शहर सराय एवं सैलाना बस स्टैंड चौराहे पर चारों तरफ 50–50 मीटर की दूरी पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त की गई।

दुकानदारों एवं वाहन चालकों को भविष्य में पुनरावृत्ति न करने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई।

उक्त कार्यवाही में सूबेदार अनोखीलाल परमार, सउनि.रामचन्द्र पारगी, सउनि.सर्वैश द्विवेदी, प्रआर. सतीश यादव, प्रआर. शैलेन्द्रसिह, प्रआर. धीरेन्द्र कुमार दीक्षित, आर. मोहन धार्वे ,आर. नरेन्द्र चोरे, आर. रवि शर्मा, आर. जसवन्त डागर, आर.चालक ठाकुर सोलंकी, सैनिक विजय गोमे, थाना यातायत टीम की सराहनीय भूमिका रही।
रतलाम शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सूचारु बनाने के उद्देश्य से यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। नागरिकों से अपील है कि वे यातायात पुलिस का सहयोग करें एवं यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित शहर निर्माण में भागीदार बनें।

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …