Breaking News

श्री सर्व ब्राह्मण सभा रतलाम के तत्वावधान में आज ब्राह्मण बोर्डिंग (श्री सज्जन ब्राह्मण छात्रावास) में दो महत्वपूर्ण सामाजिक आयोजन सम्पन्न हुए।

रतलाम,

02/Oct/2025

श्री सर्व ब्राह्मण सभा रतलाम के तत्वावधान में आज ब्राह्मण बोर्डिंग (श्री सज्जन ब्राह्मण छात्रावास) में दो महत्वपूर्ण सामाजिक आयोजन सम्पन्न हुए। पहले आयोजन में श्री सर्व ब्राह्मण सभा की महिला मंडल उपाध्यक्ष आदरणीय श्रीमती राधा जोशी ने अपने पतिदेव स्व. श्री के.के. जोशी की स्मृति में लायंस क्लब अभिमा के सहयोग से छात्रावास में एक आरओ वाटर कूलर की स्थापना कराई। यह पुनीत कार्य समाजसेवा और जनहित का प्रेरणादायी उदाहरण है। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने उनके इस योगदान हेतु आभार व्यक्त किया तथा उन्हें पुष्पमाला, गुलदस्ता एवं शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।

दूसरे आयोजन में श्री सर्व ब्राह्मण सभा रतलाम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री श्याम उपाध्याय को श्री सज्जन ब्राह्मण छात्रावास का ट्रस्टी मनोनीत किए जाने पर सभा परिवार की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया और उन्हें भी शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सभा की संरक्षक श्रीमती प्रेमलता दवे, अध्यक्ष श्री नरेंद्र जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र तिवारी, परामर्शदाता श्री शांतिलाल शर्मा, सचिव श्री नरेंद्र त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जी.के. शर्मा, उपाध्यक्ष श्री राजेश चाष्टा, उपाध्यक्ष श्री आई.पी. त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष श्री विजय शर्मा, संगठन मंत्री श्री दिनेश शर्मा, श्री सुनील शर्मा, श्री के.के. आचार्य, श्री एस.एन. शर्मा, श्री लक्ष्मण पाठक, श्री कैलाश पाठक, श्री ओ.पी. मिश्रा, श्री विजय हेमकांत शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महिला मंडल से अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पाठक, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती उषा दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती सविता तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सरोलिया, प्रथमा कौशिक, सरोज ओझा, अनिता दवे, इंदु उपाध्याय, आरती त्रिवेदी, मंजू जोशी, उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी व्यास, शारदा पाठक, सोनल पाठक, रक्षा मिश्रा,सीमा शर्मा सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …