Breaking News

अज्ञात ट्रक की टक्कर राहगीर व्यक्ति हुआ घायल, डायल-112 जवानों ने अस्पताल पहुँचाया

रतलाम

16/Sep/2025

अज्ञात ट्रक की टक्कर राहगीर व्यक्ति हुआ घायल, डायल-112 जवानों ने अस्पताल पहुँचाय बताया गया है की रतलाम जिले के  थाना ताल क्षेत्र में जावरा-आलोट रोड पर विशलखेड़ा गाँव में एचपी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक राहगीर व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 15-09-2025 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल ताल थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112 स्टाफ आरक्षक पवन सिंह एवं पायलट मंगू सिंह घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर व्यक्ति घायल हो गया था। डायल-112 जवानों ने घायल तेजू पिता अमरु बागरी निवासी रूपाडी को एफ आर व्ही वाहन से लेकर ताल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है, डायल 112 जवानों की त्वरित कार्यवाही से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।

Check Also

कर्नल मोहित कुमार जैन निदेशक आर्मी भर्ती कार्यालय महू द्वारा एनसीसी शिविर में अग्निवीर भर्ती मार्गदर्शन-सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रतलाम पुलिस ने शुरू किया विशेष प्रशिक्षण अभियान-मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले प्रकरण का 08 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this रतलाम मप्र बटालियन एनसीसी, रतलाम द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 24 मई …