Breaking News

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित

रतलाम/ भोपाल।

27/Oct/2025

क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने यहां विद्या भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अ.भा. जूडो, कुश्ती और कुराश प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। श्री काश्यप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों की सराहना की और उनसे आव्हान किया कि वे भारत के परंपरागत खेलों को बढ़ावा दें। उन्होंने खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि खेलों से स्वस्थ शरीर बनता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। खेलो से व्यक्तित्व का विकास होता है, इसलिए खेलना आवश्यक है।

यह प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर शारदा विहार में संपन्न हुई। इसमें 22 राज्यों के 1100 खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन किया। इस स्पर्धा के विजेता खिलाड़ी आगे एस जी एफ आई में विद्या भारती का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर ग्राम भारती के प्रांतीय सचिव श्री वीरेंद्र सेंगर, विद्या भारती के पर्यवेक्षक श्री सतपाल सिंह, शारदा विहार समिति के सदस्य श्री राजेंद्र आर्य, प्रबंधक श्री राजेश तिवारी तथा विद्या भारती मध्य क्षेत्र के खेल सहसंयोजक श्री मनीष वाजपेई उपस्थित रहे।

Check Also

जनगणना राष्ट्रीय स्तर का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य, इसे पूरी गंभीरता से करें : अपर कलेक्टर श्री रावत, श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से 145 हितग्राहियों को 1.74 करोड़ रुपए से अधिक की मिली सहायता, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने जाना IIT इंदौर की हाइटेक लैब का राज,

🔊 Listen to this रतलाम जिला वास्तुशिल्प हस्तपुस्तिका 2027 के निर्माण के लिए आयोजित प्रशिक्षण …