Breaking News

अवैध शराब बिक्री करने एवं परिवहन करने वालों पर की जा रही लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही

रायपुर (छ. ग.)

महेंद्र बघेल स्टेट ब्यूरो,

09/Jan/2023

अवैध शराब परिवहन करने वाले 02 आरोपियों को बिर्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी सुरेश दास के कब्जे से 32 पाव देसी मदिरा एवं सीताराम सागर के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया और आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही, दिनांक 08.01.23 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम मल्दा के सुरेश दास मनिकपुरी अपने मो सा. मे भारी मात्रा मे शराब लेकर मल्दा घिवरा तरफ से बिक्री करने जा रहा है, जिस पर बिर्रा पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को बिर्रा चौक के पास घेराबंदी कर पकडे जिसके कब्जे से 32 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं मोटर साइकिल बरामद किया गया। आरोपी सीताराम सागर के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया जिस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक अवनीश श्रीवास, सहायक उपनिरीक्षक रोहित भारद्वाज, प्रधान आरक्षक मोहित देवांगन, आरक्षक राजेश कौशिक, भूपेंद्र कंवर एवं महिला आरक्षक शीला कश्यप का योगदान रहा,

Check Also

नल से दूषित पानी नहीं आए,ये सुनिश्चित किया जाए- 36 बल्क लीटर देसी मदिरा जप्त-चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह 10 जनवरी को होगा -पेयजल से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 07412-270416 जारी मोहल्लो/घरों में गंदा पानी आ रहा है, तो आमजन करे शिकायत

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम में किसी भी नल से दूषित पानी नहीं आए,ये …