Breaking News

अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने धर दबोचा

सक्त्ती (छ. ग.)

24/06/2023

रवि कुमार खटर्जी ब्यूरो रिपोर्ट
सक्त्ती जिला क्षेत्र के थाना मालखरौदा में मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम चारपारा के पास आरोपी जवाहर लाल कुर्रे साकिन चारपारा थाना मालखरौदा द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में बिक्री करने के लिए लेजा रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक एम.आर आहिरे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह को अवगत कराकर अवैध शराब पर त्वरीत कार्यवाही करने दिशा निर्देश प्राप्त होने पर रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब 07लीटर को जप्त किया गया आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर आरोपी जवाहर लाल कुर्रे साकिन चारपारा थाना मालखरौदा को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया कार्यवाही में थाना प्रभारी मालखरौदा निरीक्षक कृष्णचंद मोहले सहा. उप निरी. लक्ष्मण महानदिया आरक्षक मनोज खटर्जी, राधेश्याम टंडन, रामाधार रात्रे, महेंद्र कवर, शत्रुघ्न जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा।

Check Also

ग्रामीण विधायक माथुरा लाल डामोर ने भगवान बिरसा मुंडा नागा रुंडी तालाब का किया लोकार्पण,

🔊 Listen to this रतलाम बता दे की रतलाम जिले की ग्राम पंचायत जामथुन के …