Breaking News

कलेक्टर व जिला सीईओ ने किया गौठान का निरीक्षण एवं रीपा के तहत आजीविकामूलक गतिविधियां नियमित रूप से कराने के दिए निर्देश

सक्ती (छ. ग.)

रवि कुमार खटर्जी जिला रिपोर्टर
 14/01/2023

सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और जिला सीईओ ज्योति पटेल ने नन्दौरखुर्द गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे वर्मी कंपोस्ट उत्पादन कार्य का अवलोकन किया। अब तक उत्पादित व विक्रय की गई खाद की जानकारी ली। कलेक्टर ने गोबर खरीदी को बढ़ाने में ज़ोर दिया और साथ ही साथ गौठान में उगाए गए अमरूद के पेड़ो को देखा और जनपद सीईओ जागेन्द्र साहू की सराहाना की। कलेक्टर पन्ना ने रीपा के तहत चल रहे कामों को तेज़ी से पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा नवीन जिला सक्ती को प्रदेश के सबसे बढ़िया जिले के रूप में तैयार करेंगे। कलेक्टर ने नन्दौरखुर्द गौठान में आजीविकामूलक गतिविधियां नियमित रूप से संचालन के निर्देश दिए ।उन्होंने वहां गौठान में गोबर एवं गौमूत्र खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण, विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों के संचालन आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने किसानों को पैरादान करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि पशुधन के संरक्षण एवं संर्वधन के लिए गौठान बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसान धान की फसल की कटाई के पश्चात् गौठान में पैरादान अवश्य करे, जिससे गौठान में पशुधन के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर जिला सीईओ ज्योति पटेल, जनपद सीईओ जागेन्द्र साहू, ग्राम सरपंच साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also

कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन, जिले के 6 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रधानमंत्री श्री मोदी को 12 वर्ष के निरंतर कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, पुलिस को 19 पेटी अवैध शराब को पकड़ने में मिली सफलता, दो मोटर साईकिल की आपसी में भिड़ंत घायल हुए दो बुजुर्ग व्यक्तियों वानों ने पहुँचाया अस्पताल,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक …