Breaking News

विधायक सस्ती लोकप्रियता व सहानुभूति हासिल करने के लिए झूठे व अनर्गल आरोप लगा रहे हैं- राधेश्याम मीणा मूंडला

श्योपुर,

09/Nov/2022,

रामस्वरूप गुर्जर ब्यूरो रिपोर्ट,

श्योपुर-भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मीणा मूंडला ने काहा की विधायक बाबू जंडेल सस्ती लोकप्रियता व झूठी सहानुभूति हासिल करने के लिए झूठे व अनर्गल आरोप लगा रहे है उन्होंने कहा कि पिछले दिनों विधायक बाबू जंडेल का श्योपुर नगर में दिए गए भाषण का कुछ हिस्सा वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि मीणा समाज के 8 -10 लोग मुझे मरवाने की साजिश कर रहे हैं जिनमें एक राधेश्याम मीणा मूंडला भी शामिल है उन्होंने कहा यह आरोप बिल्कुल झूठे और निराधार है अगर इन आरोपों में सत्यता है तो विधायक बाबू जंडेल पुलिस केस दर्ज करवाएं व जांच की मांग करे अगर विधायक इसकी जांच नहीं करवाएंगे तो हम पुलिस अधीक्षक श्योपुर से मिलकर जांच की मांग करेंगे व न्यायालय में मानहानि का केस भी दर्ज करवाएंगे क्योंकि ऐसे बयान से मेरी छवि को नुकसान पहुंचा है जबकि मेरा सामाजिक जीवन रहा है मैंने गांव – गांव में जाकर लोगों को योग सिखाया है व शांति की अपील की है पिछले कुछ वर्षों से किसान संगठनों के माध्यम से किसानों व आमजन से जुड़ी हुई समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष करता आ राहा हूं । यह मेरी छवि को खराब करने का कुत्सित व घृणित प्रयास है जिसके कारण में आहत हूं उन्होंने आगे कहा कि विधायक सस्ती लोकप्रियता के लिए झूठे व मिथ्या आरोप लगा रहे हैं क्योंकि उन्होंने क्षेत्र में कोई भी विकास का कार्य नहीं करवाया है और पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त रहे है जिसके कारण उनका जनाधार खत्म होता जा रहा है भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनको बिल्कुल भी जनसमर्थन प्राप्त नहीं हुआ है । जिसके कारण बौखलाहट में ऐसे बयान देकर निम्नस्तर की घटिया राजनीति कर रहे हैं जो कि निंदनीय हैं ।

Check Also

सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी”APK” मोबाइल एप्लीकेशन फ्रॉड से रहे सावधान, गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर apk फाइल से हो सकती है धोखाधड़ी-आकस्मिक कार्रवाई होटल, लॉज व स्पा सेंटरों की जांच, अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी-हनुमान जन्मोत्सव के दृष्टिगत यातयात व्यवस्था एवं रुट डायवर्शन प्लान-विधायक डॉ पांडेय ने जावरा क्षेत्र में विधायक निधि से पेयजल टेंकर किये वितरित-अग्निवीर भर्ती 2026ः आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी-संदीप शर्मा ने ग्रहण किया मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक रतलाम मंडल का पदभार

🔊 Listen to this रतलाम सायबर ठगी के नए नए तरीकों से लोगों को ठगने …