Breaking News

ओमीक्रोन वेरिएंट को लेकर प्रशासन अलर्ट पर कलेक्टर ने तैनात किए नोडल अधिकारी, मुरम का अवैध परिवहन करते डम्पर जब्त,

रतलाम,

 31/Dec/2021,

 कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। जिले में संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा विभिन्न कार्य दायित्व निर्वहन के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं, उनके लिए सहायक भी नियुक्त किए हैं जारी किए गए आदेश के अनुसार कोरोना कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जमुना भिड़े को बनाया गया है। उनके सहायकों में जीएमसी सहायक प्राध्यापक डॉ. ध्रुवेंद्र पांडे, एपिडेमियोलॉजिस्ट डा. गौरव बोरीवाल, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति, डाटा मैनेजर सुश्री श्वेता बागड़ी तथा रोहित मालवीय को नियुक्त किया गया है। फीवर क्लीनिक एवं कोविड-ओपीडी के लिए डीपीएम डॉक्टर अजहर अली, जीएमसी के डॉ. आशीष धामा, डाटा मैनेजर सुश्री श्वेता बागड़ी तथा डीईओ वसीम खान को नोडल अधिकारी बनाया गया है इसी प्रकार सैंपलिंग के लिए डॉ. गौरव बोरीवाल, डॉ. पवन शर्मा, डॉ. पीयूष कुमावत को नोडल अधिकारी तथा सहायक रूप में विक्की सिंगला को नियुक्त किया गया है। हेल्थ संबंधी आवश्यकता हेतु संपर्क के लिए सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे, सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर, जीएमसी डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायकों में डीपीएम डॉ.अजहर अली, आरएमओ डॉ. योगेश निखरा तथा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज डॉ. प्रदीप मिश्रा को नियुक्त किया गया है। आरआरटी एमएमयू टीम के लिए नोडल अधिकारी डॉ. अजहर अली तथा डॉ. गौरव बोरीवाल रहेंगे। केमिस्ट, प्राइवेट क्लिनिक, हॉस्पिटल एवं ट्रैवलर डाटा से मिली जानकारी के लिए सुपरवाइजर अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले रहेंगी। नोडल अधिकारी के रूप में जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जी.आर. गौड़ नियुक्त किए गए हैं। काउंसलिंग टीम में नोडल अधिकारी सहायक संचालक महिला बाल विकास सुश्री अंकिता पंड्या, कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम के नोडल अधिकारी जिला योजना अधिकारी  बालकृष्ण पाटीदार, कंटेनमेंट मॉनिटरिंग टीम के नोडल अधिकारी एसडीएम अभिषेक गहलोत रहेंगे। इसमें थाना क्षेत्रवार अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जिनमें डीडी नगर थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी  अनुराग सिंह, जिला खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल, स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के लिए सहायक संचालक महिला बाल विकास  रविंद्र मिश्रा, जिला परिवहन अधिकारी  दीपक कुमार माझी, थाना औद्योगिक क्षेत्र  के लिए महाप्रबंधक उद्योग मुकेश शर्मा, सहायक आयुक्त आबकारी नीरजा श्रीवास्तव, थाना माणकचौक क्षेत्र के लिए उप संचालक कृषि  विजय चौरसिया तथा कार्यपालन यंत्री आरईएस राजेश धनोतिया नियुक्त किए गए हैं कोविड-फैसिलिटी नोडल अधिकारी के रूप में एसडीएम  अभिषेक गहलोत तथा एसडीएम ग्रामीण सुश्री कृतिका भीमावद नियुक्त किए गए हैं। कोविड-केयर सेंटर के लिए नोडल अधिकारी एसडीएम अभिषेक गहलोत तथा जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण  पारुल जैन रहेंगी। होम आइसोलेशन के नोडल अधिकारी एसडीएम अभिषेक गहलोत रहेंगे। कंटेनमेंट क्रिएशन टीम के नोडल अधिकारी तहसीलदार शहर गोपाल सोनी रहेंगे। डिस्ट्रिक्ट कोविड-कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के नोडल अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास  रजनीश सिन्हा रहेंगे। मुख्यमंत्री कोविड-19 उपचार योजना के सुपरवाइजर अधिकारी के रूप में डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले रहेंगी। नोडल अधिकारी डॉ. जी.आर. गौड़ रहेंगे। इसके अलावा मास्क मॉनिटरिंग टीम भी बनाई गई है जिसमें आयुक्त नगर निगम सोमनाथ झारिया, एस,डीएम अभिषेक गहलोत, परियोजना अधिकारी शहरी विकास  अरुण पाठक तथा उपायुक्त नगर निगम विकास सोलंकी शामिल किए गए हैं,

रतलाम,

 31/Dec/2021,

 ग्राम बंजली में एक डंपर क्रमांक RJ03GA3370 को खनिज मुरम के अवैध परिवहन करते हुए जब्त कर होमगार्ड लाइन रतलाम की अभिरक्षा में रखा गया,

Check Also

सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी”APK” मोबाइल एप्लीकेशन फ्रॉड से रहे सावधान, गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर apk फाइल से हो सकती है धोखाधड़ी-आकस्मिक कार्रवाई होटल, लॉज व स्पा सेंटरों की जांच, अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी-हनुमान जन्मोत्सव के दृष्टिगत यातयात व्यवस्था एवं रुट डायवर्शन प्लान-विधायक डॉ पांडेय ने जावरा क्षेत्र में विधायक निधि से पेयजल टेंकर किये वितरित-अग्निवीर भर्ती 2026ः आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी-संदीप शर्मा ने ग्रहण किया मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक रतलाम मंडल का पदभार

🔊 Listen to this रतलाम सायबर ठगी के नए नए तरीकों से लोगों को ठगने …