Breaking News

कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया,

रतलाम,

19/July/2022,

कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज पहुंचकर नगर निगम निर्वाचन की मतगणना तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने पृथक-पृथक कार्यों के लिए की गई व्यवस्था का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य, अपर कलेक्टर अभिषेक गहलोत, एसडीएम  संजीव पांडे, सीएसपी  हेमंत चौहान, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग अनुराग सिंह, एनआईसी अधिकारी नरेंद्र चौहान, ट्रैफिक डीएसपी अनिल  राय, एसडीओ पीडब्ल्यूडी पी.के. राय, टीआई किशोर पाटनवाला, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम ए.पी. सिंह आदि उपस्थित थे कलेक्टर सूर्यवंशी ने मतगणना कक्ष, टेबुलेशन कक्ष, स्ट्रांग रूम, मीडिया कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देशित किया। कलेक्टर द्वारा अभ्यर्थियों, मीडियाकर्मियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अन्य व्यक्तियों के लिए निर्धारित कक्ष तथा आवागमन मार्गो का भी निरीक्षण किया। पार्किंग व्यवस्था देखी, समस्त व्यवस्थाओं को सुगम रूप से संचालित करने के लिए अधिकारियों के साथ विमर्श करते हुए व्यवस्थाओ को अंतिम रूप दिया,

Check Also

बुध पूर्णिमा पर पशु वध करना मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा, सैलाना में धारा 163 लागू, सार्वननिक स्थानों पर मदिरापान के विरूद्ध कार्यवाही, परशुराम के वास्तविक उत्तराधिकारी और चाण्य की बुद्धि के वारिस थे बाजीराव पेशवा- डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला,संभागायुक्त सिंह ने कलेक्टर सिंह के साथ कैंसर अस्पताल की स्थापना की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक ली, नशे पर प्रहार अभियान” के अंतर्गत रेंज स्तरीय प्रशिक्षण का पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजन,

🔊 Listen to this रतलाम मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 1 मई शुक्रवार बुध पूर्णिमा पर …