Breaking News

दोराहा पुलिस की बङी कार्यवाही, जुआरियों पर दबिश देकर फङ से आरोपियों के कब्जे से 1,16,350 रूपये नगदी व 09 मोबाइल फोन एवं ताश पत्ते5 जप्त, सीहोर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना आष्टा टीम द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया गया।

सीहोर,

31/05/2021,

राजा राजपुत की रिपोर्ट

सीहोर जिला पुलिस कप्तान एस एस चौहान के निदेर्शानुसार जिले में जुआरियों की धरपकड् हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सीहोर सी.एम. व्दिवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दोराहा के.जी. शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा गैस गोदाम के पीछे जमोनिया खुर्द रोड के खुले स्थान पर दबिश देकर 17 जुआरियों को पकडा गया फड से व आरोपियों के कब्जे से कुल 1,16,350 रूपये नगदी व 09 मोबाइल फोन व ताश के पत्तों की गड्डिया जप्त की गई है। दिनांक 30-05-2021 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गैस गोदाम के पीछे जमोनिया खुर्द रोड के खुले स्थान पर कुछ लोग मोबाईलो से साथियो को बुला बुलाकर ताश पत्तो का हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है । सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर टीम गठित कर सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर दाबिश दी गई तो 17 व्यक्ति ताश पत्तो से हार जीत का दाव लगाकर अवैध जुआ खेलते मिले । जिन्हे हिरासत मे लेकर तलाशी ली गई जिनके कब्जे से 1,16,350 रूपये नगदी व 09 मोबाइल फोन व ताश के पत्तों की गड्डिया जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध पंजीबद्ध कर किया गया । उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उनि के.जी.शुक्ला सउनि नागेन्द्र सिह परिहार, सउनि कार्यवाहक देवीप्रसाद सैनी, आरक्षक 140 उमेश वर्मा, आरक्षक 591 मो.युनुस खान, आरक्षक 247 वीरेन्द्र सिंह परमार, आरक्षक 43 अनिल मालवीय, आरक्षक 617 जतिन राज, आरक्षक 890 बंसत मीणा, आरक्षक 814 अमित दुबे, आरक्षक 456 राजेश जाटव, सैनिक 138 दीपक, सैनिक 331 विक्रम की सराहनीय भूमिका रही। 

सीहोर,

31/05/2021,

राजा राजपुत की रिपोर्ट

सीहोर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना आष्टा टीम द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया गया। जिसमे जिला प्रभारी कुंवर देवेंद्र सिंह चावड़ा निपानिया, तहसील अध्यक्ष कुंवर नागेंद्र सिंह पाऊखेड़ी तहसील उपाध्यक्ष एवं खाचरोद मंडल अध्यक्ष कुंवर चेतन सिंह सोलंकी सांगाखेड़ी, आष्टा नगर अध्यक्ष कुंवर जितेंद्र सिंह भाटी उदनपुरा द्वारा वितरण किया गया।

Check Also

SYSITS इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2026 में सम्मिलित हुआ” इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया गौरव-नवाचार की उड़ान सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पेश किए समाज बदलने वाले आइडिया-भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात-अधिग्रहण मुआवजे के ऐतिहासिक निर्णय से किसानों में हर्ष व्याप्त-जनगणना 2027 घर बैठे मोबाइल से भरें सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म-भीषण गर्मी के चलते कक्षा प्री प्राइमरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम, श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस महाविद्यालय, …