Breaking News

प्रेस क्लब रामपुरा ने मनाया दीपावली मिलन समारोह,

नीमच,

31/Oct/2022,

अजीमुल्ला खान ब्यूरो रिपोर्ट,

 प्रेस क्लब रामपुरा का दीपावली मिलन समारोह स्थानीय रेस्ट हाउस पर आयोजित किया हुआ, जिसमें नगर के बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित हुए, सर्वप्रथम प्रेस क्लब अध्यक्ष कैलाश फरक्या ने सभी पत्रकार साथियों को दीपावली की बधाई देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की! तत्पश्चात सभी साथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए एवं नगर व क्षेत्र के विकास में प्रेस क्लब की क्या भूमिका हो सकती है इस विषय पर चर्चा की गई, वही प्रेस क्लब कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध हो इस पर भी चर्चा हुई,और सभी एक साथ संगठित होकर समाज हित में कार्य करें एवं किसी भी प्रकार की बदनामी से बचे! इस हेतु सभी ने एक स्वर में अपनी सहमति दी! इस अवसर पर नवीन प्रेस क्लब का गठन दिसंबर में कराने का विचार विमर्श हुआ! समारोह में अजय दानगढ़, अजय विश्वास जोशी, रूपेश सारु, कमलेश मालवीय, महेंद्र यति, महावीर चौधरी, बंटी राठौर, रामकरण सूर्यवंशी, अभिषेक गुप्ता, अजीमुल्ला खान, हरीश कोठारी, शंकर भाटी, प्रवीण मंडवारिया, पंकज प्रजापति आदि उपस्थित थे,

Check Also

सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी”APK” मोबाइल एप्लीकेशन फ्रॉड से रहे सावधान, गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर apk फाइल से हो सकती है धोखाधड़ी-आकस्मिक कार्रवाई होटल, लॉज व स्पा सेंटरों की जांच, अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी-हनुमान जन्मोत्सव के दृष्टिगत यातयात व्यवस्था एवं रुट डायवर्शन प्लान-विधायक डॉ पांडेय ने जावरा क्षेत्र में विधायक निधि से पेयजल टेंकर किये वितरित-अग्निवीर भर्ती 2026ः आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी-संदीप शर्मा ने ग्रहण किया मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक रतलाम मंडल का पदभार

🔊 Listen to this रतलाम सायबर ठगी के नए नए तरीकों से लोगों को ठगने …