Breaking News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भ्रमण कार्यक्रम आज रतलाम मे, मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कलेक्टर- एसपी ने किया वैक्सीनेशन सेंटर्स का निरीक्षण

रतलाम 

26 अगस्त 2021

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज रतलाम आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान हेलीकॉप्टर द्वारा आज दोपहर 1:20 बजे बंजली हवाईपट्टी आएंगे। वे रतलाम में स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर दोपहर 3:00 बजे बंजली हवाईपट्टी से हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर प्रस्थान करेंगे। रतलाम मे मुख्यमंत्री के आगमन पर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एवं पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने रतलाम शहर के वैक्सीनेशन सेंटर्स का अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री रतलाम भ्रमण के दौरान वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन करेंगे। कलेक्टर-एसपी ने बरबड़ स्थित विधायक सभागृह, अलकापुरी कम्युनिटी हॉल एवं लायंस हॉल, राजस्व कालोनी के वैक्सीनेशन सेंटर्स की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मीनाक्षीसिंह, एडीएम श्रीमती जमुना भिड़े, एडिशनल एसपी सुनील पाटीदार, डा. इन्द्रजीत बाकलवार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर पुरुषोत्तम ने इस दौरान नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झरिया, एसडीएम अभिषेक गहलोत को निर्देशित किया कि वैक्सीनेशन सेंटर्स के आसपास समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। इन स्थानों पर वैक्सीनेशन के लिए उपस्थित होने वाले लोगों को व्यवस्थित रूप से वैक्सीनेशन के लिए पहुंचने का मार्ग निर्धारित किया जाए। साथ ही वैक्सीनेशन के लिए उपस्थित सभी व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था भी पर्याप्त करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था एवं आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Check Also

वृक्षारोपरण से होती अच्छी वर्षा व बढ़ता है भू-जल स्तर- स्कूल वाहनों की चेकिंग की गई-हरित और शीतल बनाने के संकल्प के साथ हुआ ‘त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान’ का शुभारंभ-कलेक्टर श्री सिंह ने हरि फाटक हादसे में मृतक के परिवारजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम नगर को ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम बनाने हेतु अमृत हरित …