Breaking News

मुख्यमंत्री श्री चौहान 16 मई को संबल योजना एवं अनुग्रह सहायता राशि के हित लाभ वितरण करेंगे,स्वयं सहायता समूहों को उत्पाद विक्रय के लिए बाजार सुविधा उपलब्ध कराएं कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने बैठक में दिए निर्देश जनपद रतलाम तथा बाजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को वेतनवृद्धि रोकने के लिए नोटिस,आपके तीन अधिकारियों के पास कार्य नहीं है, उनको कार्य दीजिए कलेक्टर ने कृषि विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया,

रतलाम,

15 मई 2022,

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 16 मई को मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना संभल तथा मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की अनुग्रह सहायता राशि के हित लाभ वितरण करेंगे। भोपाल से आयोजित होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले में भी किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से आयोजित होगा।

रतलाम,

15 मई 2022,

जिले के ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों की समीक्षा कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा शनिवार को एक बैठक में की गई। इस दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा उत्कृष्ट उत्पाद बनाए जा रहे हैं जिनको मार्केटिंग की जरूरत है। इसके लिए जनपद मुख्यालयों पर दुकान उपलब्ध कराकर बाजार सुविधा दी जाना चाहिए। इसके लिए कार्य योजना तैयार करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जमुना भिड़े, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत विनीता लोढा, हिमांशु शुक्ला, शाकिर मंसूरी, महेंद्रसिंह, नरेश भाल, सुजीत मालवीय आदि उपस्थित थे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट परिसर में भी स्वयं सहायता समूह उत्पादों के विक्रय प्रदर्शन हेतु एक आउटलेट निर्मित किया जाए ताकि समूह की सदस्य आर्थिक रूप से मजबूत हो सके, उनको प्रोत्साहन भी मिलेगा। ग्रामीण विकास योजनाओं कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान पाया कि उपयंत्रियों द्वारा ठीक ढंग से कार्य नहीं किया जा रहा है। कलेक्टर ने सख्त नाराजगी के साथ चेतावनी दी कि आगामी बैठक के पूर्व यदि उपयंत्रियों द्वारा अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया गया तो सेवाकाल अवधि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि चूँकि उपयंत्री अपने मुख्यालय पर नहीं रहते हैं, उनकी मुख्यालय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए एक मोबाइल ऐप की सुविधा प्राप्त की जाए। ऐप के माध्यम से प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाएगी जिससे पता चल जाएगा कि वह मुख्यालय पर है अथवा नहीं। कलेक्टर ने ग्रामीण विकास योजनाओं की कमजोर प्रगति एवं लक्ष्य अर्जित नहीं कर पाने की स्थिति में अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनपद पंचायत रतलाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामपालसिंह करजरे तथा बाजना जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय गुप्ता की 2- 2 वेतन वृद्धि रोकने के लिए शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन यंत्री धनोतिया की ढीली कार्यप्रणाली पर भी सख्त नाराजगी व्यक्त की, कहा कि निर्माण कार्यों में देरी पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ-साथ धनोतिया भी जिम्मेदार रहेंगे। कलेक्टर ने काम की गुणवत्ता सुधारने के भी निर्देश दिए।

रतलाम,

15 मई 2022,

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित किसान कल्याण कृषि विकास विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने पाया कि विभाग के तीन सहायक भूमि संरक्षण अधिकारियों के पास कोई विशेष कार्य नहीं है। कलेक्टर ने उपसंचालक विजय चौरसिया को निर्देश दिए कि उन तीनों अधिकारियों को फुर्सत में नहीं रहने दे, उनको कार्य दीजिए। कलेक्ट्रेट कार्यालय अधीक्षक प्रभाकांत उपाध्याय भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने विभाग के ग्राम पंचेड स्थित फॉर्म के निरीक्षण के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उपसंचालक ने बताया कि निरीक्षण नहीं किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि वहां पूर्व के प्रभारी एसएडीओ द्वारा घपला किया गया है, वहां का निरीक्षण अत्यावश्यक है, तत्काल निरीक्षण करें। कलेक्टर ने कहा कि जिले में नकली खाद-बीज की शिकायतें आ रही हैं, तत्काल दलों का गठन किया जाए। दुकानों का सख्ती से निरीक्षण हो, सैंपल लिए जाकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजें। कलेक्टर ने अब तक अमानक विक्रय पर की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। सैंपल लेने की प्रक्रिया के बारे में भी पूछताछ की। कलेक्टर ने कहा कि विभाग के निरीक्षकों द्वारा सैंपल लेने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए। इस संबंध में कई शिकायतें प्राप्त होती हैं। इसके साथ ही कलेक्टर ने दुकानों की सूची देने के भी निर्देश दिए जहां प्रशासन द्वारा रेंडमली निरीक्षण करवाए जाकर सैंपल प्राप्त किए जाएंगे। कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी रोस्टर निरिक्षण में प्राप्त की। इस दौरान उपसंचालक पी.एस. कनेल उपस्थित थे।

Check Also

किसानों को नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रेरित करें कलेक्टर बाथम समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, सीएम डैशबोर्ड पर रतलाम जिले की रैंकिंग प्रदेश में 5 वें स्थान पर, शिप्रा नदी के दसवा घाट पर श्रमदान किया गया,

🔊 Listen to this रतलाम, 22/Apr/2025 समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्टर …