Breaking News

रतलाम कलेक्टर रुचिका चौहान को भावभीनी विदाई दी गई,

रतलाम कलेक्टर रुचिका चौहान को भावभीनी विदाई दी गई,


रतलाम 22 अगस्त 2020

कलेक्टर रुचिका चौहान को स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों ने कलेक्टर चौहान के सहज, सरल स्वभाव के साथ परिणामदायक कार्यकुशलता की सराहना अपने उद्बोधन में करते हुए उनके सुखद भावी जीवन की कामना की। इस दौरान अपर कलेक्टर जमुना भिड़े, एसडीएम शिराली जैन, डिप्टी कलेक्टर मनीषा वास्कले, तहसीलदार गोपाल सोनी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर जमुना भिड़े ने अपने उद्बोधन में कहा कि कलेक्टर चौहान द्वारा जिले को अपने कुशल नेतृत्व से प्रगति के पथ पर अग्रसर किया गया। कोरोना संक्रमण के दौर में कलेक्टर द्वारा बड़ी मेहनत और कार्यकुशलता के साथ आमजन के हित में कार्य किया गया जिससे विकट स्थिति को रोकने में प्रशासन सफल रहा है। कलेक्टर चौहान ने दुरूह स्थितियों में अत्यंत सहजता के साथ काम करते हुए अपनी कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया जो सदैव स्मरणीय रहेगा।
निगमायुक्त सोमनाथ झारिया ने भी अपने उद्बोधन में कलेक्टर रुचिका चौहान के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा रतलाम शहर में अर्जित की गई उल्लेखनीय उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कई योजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी जिनमें कलेक्टर द्वारा व्यक्तिगत रुचि से कार्य करते हुए रतलाम शहर में आम जनता के लिए सहूलियत और सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
अधीक्षण यंत्री विद्युत एल.के. सोनेजी, खाद्य आपूर्ति अधिकारी विवेक सक्सेना, उपसंचालक कृषि जी.एस. मोहनिया, सीएमएचओ डा. प्रभाकर ननावरे, जिला योजना अधिकारी बी.के. पाटीदार, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग आर.एस. परिहार, जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा, सहायक संचालक महिला बाल विकास अंकिता पंड्या, कलेक्ट्रेट के अधीक्षक संजय जपथापी, वरिष्ठ सहायक वर्ग 1 रमाकांत उपाध्याय ने भी अपने उद्बोधन में कलेक्टर चौहान के कार्य व्यवहार की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिले में जो उल्लेखनीय कार्य उनके कार्यकाल में हुए हैं उसका श्रेय जिले की पूरी टीम को जाता है। जिले में अधिकारियों, कर्मचारियों की अच्छी टीम है जो सकारात्मकता रखते हुए कार्यकुशल होने के साथ जनहित में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि कोरोना कॉल में जिले की प्रशासकीय मशीनरी द्वारा दिन-रात सक्षमता के साथ काम किया जा रहा है जो अत्यंत उल्लेखनीय है। जिले में विकास के कार्यों को भी विभागों द्वारा गति के साथ अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों का जिक्र करते हुए अधिकारियों की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की, साथ ही अपनी ओर से और बेहतरी के लिए सुझाव भी अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही कलेक्टर श्री चौहान ने अपने कार्यकाल में अधिकारियों, कर्मचारियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पूर्व अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर श्रीमती चौहान का पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत, अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने किया। आभार एसडीएम शिराली जैन ने माना। कलेक्टर श्रीमती चौहान को कलेक्ट्रेट के ओएस जपथापी, स्टेनो इरफान खान, संभाजीराव शिंदे, यशवंतसिंह चावड़ा, संजय जैन, अरुण शर्मा, दीपक दुबे, अंकिता व्यास, पुरुषोत्तम सोमानी, महेश शर्मा, दीपकराय माथुर, गजेन्द्रसिंह बंधवार आदि कर्मचारियों द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

Check Also

2026-27 का केन्द्रीय बजट विकसित भारत 2047 के संकल्प का आधार रखेगा-कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली का निरीक्षण किया-फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी के कार्य में लापरवाही बरतने पर 21 पटवारियों के एक दिवस का वेतन रोका गया-विधायक मथुरा लाल डामर की अध्यक्षता में बिरमावल में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न-स्कूली बसों की जांच कर की गई कार्यवाही 37 हजार समझौता शुल्क वसूल-कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिंह ने 11 व्‍यक्तियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया-मत्स्य पालन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य कृषक समृद्धि सह योजना अंतर्गत जलीय कृषि बीमा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया-सिंहस्थ के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की अधिकारी निरंतर मॉ‍नि‍टरिंग करें-हरथल में उल्टी दस्त के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य टीम द्वारा सर्वे किया गया- पुरानी पेंशन और ई अटेंडेंस के विरोध में शिक्षक उतरेंगे सड़क पर रैली व ज्ञापन-अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही

🔊 Listen to this रतलाम भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट को …