Breaking News

रतलाम मे चिकित्सा सुविधाओं के लिए सवा 3 करोड़ रु से अधिक की सौगात मिली, शहरी स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन होगा,

रतलाम, 

14/Dec/2021,

कोरोना महामारी की दोनों लहरों में सुनियोजित रूप से प्रबंधन और जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के अथक प्रयासों से जावरा को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाओं के लिए सवा 3 करोड़ रु से अधिक की सौगात मिली है जिसमे कोरोना की संभावित खतरों से नियंत्रण के लिए अत्याधुनिक नवजात शिशु वार्ड का उन्नयन के अलावा 20 बिस्तरीय बच्चों का चिकित्सालय का निर्माण किया जाएगा। शहरी चिकित्सा केंद्र का उन्नयन भी शीघ्र किया जा रहा है उल्लेखनीय है कि कोरोना की पहली लहर के दौरान ही जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने जावरा विधानसभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए योजना बनाकर राज्य शासन को प्रेषित की थी। डॉ. पांडेय इन सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क कर रहे थे। पहली लहर में डॉ. पांडेय ने विधायक निधि व स्थानीय प्रयास से नियंत्रण के सफल प्रयास किये। यह प्रयास कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भी निरंतर जारी रहा। दूसरी लहर में जावरा चिकित्सालय को आदर्श चिकित्सालय बनाने के लिए तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी  राहुल धोटे व ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक पालड़िया के साथ मिलकर डॉ. पांडेय ने विस्तृत कार्ययोजना बनाई जिसे मुख्यमंत्री चौहान व वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया चौहान ने भी जावरा विधानसभा क्षेत्र को बेहतर बनाने के संकल्प को साकार करने में स्वीकृतियां प्रदान कर सार्थकता दी। कार्ययोजना में कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर से निपटने के लिए बच्चों के वार्ड व आईसीयू वार्ड संसाधनयुक्त बनाया जाना था।  इस प्रस्ताव को राज्य शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। जानकारी के अनुसार बच्चों के लिए 12 बिस्तरीय हाईडेंट आईसीयू व एचडीयू वार्ड को डेडिकेटेड पीडियाट्रिक केयर यूनिट के रूप में उन्नयन किया जाकर अत्याधुनिक चिकित्सा संसाधन लगाए जाएंगे। लगभग 2 करोड़ रु की लागत से इस वार्ड को उन्नयन किया जाकर बच्चों को कोरोना जैसे विभिन्न संक्रमण से बचाव के लिए उपचार किया जाएगा विधायक डॉ. पांडेय के प्रयासों से मुख्यमंत्री चौहान ने बच्चों के नए चिकित्सालय की सौगात दी है। 20 बिस्तरीय नवजात बच्चों के इस चिकित्सालय की लागत लगभग 1 करोड़ 68 लाख 50 हजार रु है। नवीन स्वीकृति पीआइसीयू यूनिट में अत्याधुनिक चिकित्सा संसाधन उपलब्ध रहेंगे। इस यूनिट की स्वीकृति जावरा विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सौगात है। जिले में जावरा को बेहतर चिकित्सा सुविधा की सौगात मिलने से जावरा विधानसभा क्षेत्र के अलावा आलोट, ताल, बड़ावदा सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों के नागरिकों को लाभ मिल सकेगा। डॉ. पांडेय व अनुविभागीय अधिकारी जावरा श्री हिमांशु प्रजापति के संयुक्त प्रयास से बड़ी उपलब्धि मिल सकी है,

रतलाम, 

14/Dec/2021,

पुराना अस्पताल परिसर में विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के अथक प्रयासों से बीते  वर्षो में प्रारम्भ हुए शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भवन जर्जर होने के कारण गत वर्ष बंद किया गया था जिसे प्रारम्भ करने के लिए डॉ. पांडेय लगातार विधानसभा में विभिन्न माध्यमों से प्रस्ताव रखा था।इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भी निवेदन किया गया था, जिसे स्वीकृति दे दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहरी स्वास्थ्य केंद्र भवन के जीर्णोद्धार व उन्नयन का प्रस्ताव को स्वीकृति देकर लगभग 25 लाख रु की लागत से कार्य कराया जाकर केंद्र को शीघ्र प्रारम्भ किया जाएगा। जावरा विधानसभा क्षेत्र को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात देने पर डॉ. पांडेय ने क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री चौहान व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है,

Check Also

श्री योगीन्द्र सागर कालेज के बी.बी.ए की छात्रा ने टॉप मे बनाई जगह”-एसडीएम द्वारा बंटवारा नामांतरण एवं सीमांकन प्रकरण अन्तर्गत हितग्राहियों को संशोधित नकलें वितरित की गई-बान्‍द्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन-धरोला मेले में मामूली विवाद बना हत्या का कारण 36 घंटे के भीतर कृष्णपाल हत्याकांड का किया खुलासा- 12 लाख रुपये से अधिक की चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार सोने के जेवर एवं मोबाइल बरामद-हत्या एवं डकैती की घटना में फरार आरोपी गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोबाइल जप्त-चेतन्य काश्यप जैसे गुरूभक्त मिल जाए, तो अनेक अच्छे काम हो सकते है- नित्यसेन सूरीश्वरजी गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी का पदार्पण कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर हुई गहुली-महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड, उज्जैन द्वारा आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित-उज्जैन में गंगा दशमी पर भक्ति का महासंगम, लोक गायिका मैथिली ठाकुर देंगी प्रस्तुति मां शिप्रा परिक्रमा 25-26 मई 300 फीट चुनरी अर्पण करेंगे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम, छोटे शहरो के बच्चे भी शिक्षा या अन्य किसी …