Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 05 से 21 जून तक भाजपा का विशेष अभियान जिला कार्यशाला मे तैयारियों की चर्चा कर किया विभिन्न समितियों का गठन-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दीं-मध्य प्रदेश में शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाई गई-रतलाम मंडी में किसानों के भुगतान को लेकर नई व्यवस्था लागू-03 वर्ष से फरार एनडीपीएस एक्ट का आरोपी गिरफ्तार,-सनसनीखेज हत्या के प्रयास के सभी तीनो आरोपियो को 03 घण्टे मे किया गिरफ्तार करने में मिली सफलता

रतलाम 

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित केन्द्र सरकार 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी 05 जून से 21 जून तक विशेष अभियान चलायेगी। इसमें एक पेड़ माॅ के नाम , वृक्षारोपण अभियान, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान प्रगति पथ यात्रा, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन विशेष  जनसम्पर्क , योग दिवस कार्यक्रम होगे। शनिवार को उजाला पैलेस मे भाजपा की जिला कामकाजी बैठक मे आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। पार्टी पदाधिकारीयों की समितियों का गठन कर उन्हे जवाब देही सुनिष्चित की गई। जिला प्रभारी विवेक जोशी ने मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की।


बैठक के आरंभ मे भाजपा के पितृपुरूषो एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि मोदी जी की सरकार 12 वर्ष पूर्ण होने पर 05 जून का विश्व पर्यावरण दिवस मनेगा इसमें एक पेड माँ के नाम अभियान चलेगा। 08 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान मे वृक्षारोपण एवं स्वच्छता प्रगति पथ यात्रा और विकसित भारत संकल्प सम्मेलन होगे। इनमे मंत्री, सांसद एवं पार्टी पदाधिकारियों शामिल होगे। 11-12 जून को मीडिया संवाद , 12 को जनकल्याण शिविर,15 जून को सभागार बैठके, 19-20 जून 2026 को प्राकृतिक खेती कार्यशालाए  एवं 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम होगे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से सभी आयोजनों को सफल बनाने का आह्वान किया।


जिला प्रभारी विवेक जोशी ने हाल ही में हुए जिला प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन की प्रशंसा करते हुए पदाधिकारियों से प्रशिक्षण के विषयों का गहन अध्ययन रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के 12 वर्षीय कार्यकाल ने कार्यकर्ताओं का सिर उठाकर चलने का अवसर दिया है। देश का कोई ऐसा कार्य नहीं है, जो मोदी जी की सरकार ने पूरा नहीं किया हो। भाजपा द्वारा जो कार्यक्रम आयोजित हो रहे है, उनसे जन-जन के बीच मोदी जी का संदेश पहुंचेगा। उन्होने रविवार को होने वाले मन की बात कार्यक्रम की रिपोर्टिंग समय पर देने का आह्वान भी किया। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने किया। आभार जिला महामंत्री महेश सोनी ने माना। इस दौरान भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोश्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

उज्‍जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी पत्रकार बंधुओं को ‘हिन्दी पत्रकारिता दिवस’ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जब पंडित युगल किशोर शुक्ल ने ‘उदन्त मार्त्तण्ड’ के माध्यम से हिन्दी पत्रकारिता की नींव रखीतब उनका उद्देश्य केवल समाचार पहुंचाना नहींबल्कि ‘देशहित’ का पवित्र संकल्प था। इस दौर में भी वही संकल्प पत्रकारिता का मानक होना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि 200 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में हिन्दी पत्रकारिता ने जन भावनाओं को स्वर देने और लोकतंत्र को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उज्‍जैन

लोक शिक्षण संचालनालयमध्यप्रदेश द्वारा जारी आदेश के अनुसारप्रदेश में चल रही भीषण गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश अब 01 मई 2026 से 07 जून 2026 तक रहेगा। यह अवकाश केवल शिक्षकों के लिए लागू है। शेष अवकाश जैसे दशहरादीपावली एवं शीतकालीन अवकाश पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही रहेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के अनेक जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। शिक्षक ग्रीष्मकालीन अवधि में जनगणना एवं बोर्ड परीक्षाओं संबंधी कार्य कर रहे थे। उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह संशोधन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रभावी है।

रतलाम 

कृषि उपज मंडी समिति के सचिव के.के. नरगाँवे ने बताया कि अनुविभागीय (राजस्व) एवं भारसाधक अधिकारी आर्ची हरित की अध्यक्षता में 29 मई को मंडी कार्यालय के सभाकक्ष में किसानों को भुगतान के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारी संघ के आवेदन अनुसार कृषक संघ, व्यापारी संघ एवं मंडी प्रशासन द्वारा आपसी सामंजस्य से कृषको को उनकी उपज की कीमत का बैंको द्वारा नगद राशि उपलब्ध न करवाने की दशा में, यदि किसी बैंक द्वारा जिस व्यापारिक फर्म को नगद राशि उपलब्ध नहीं करवाई है, उसी फर्म को मंडी समिति की सक्षम स्वीकृति उपरांत यह शर्त लागू होगी, न्यूनतम राशि  10000 रूपए नगद एवं शेष राशि NEFT/RTGS के माध्यम से उसी दिवस अथवा बैंक के कार्यदिवस में सम्पूर्ण भुगतान किया जाना अनिवार्य होगा का निर्णय लिया गया है| शेष फर्मो के लिए नगद भुगतान सीमा पूर्ववत 1,99,999/- रूपए रहेगी|मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी उपज विक्रय के लिए मंडी या उपमंडी प्रांगण में आते समय बैंक पासबुक और आधार कार्ड साथ लेकर आएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर भुगतान सीधे बैंक खाते में प्राप्त किया जा सके और किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

रतलाम 

जिले में विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन” संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को फरार एवं वांछित आरोपियों की पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना शिवगढ़ पुलिस को एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में लगभग 03 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

24.04.2025 को थाना शिवगढ़ पुलिस द्वारा रात्रि गश्त एवं रोड पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम काजलियापाड़ा क्षेत्र के समीप 8 लेन मार्ग पर एक सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक MP-09-CU-6977 लावारिस अवस्था में खड़ी मिली। वाहन की जांच करने पर उसमें काले रंग के कट्टों में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा पाया गया। मौके की परिस्थितियों, अंधेरा एवं सुरक्षा कारणों को दृष्टिगत रखते हुए वाहन को क्रेन की सहायता से थाना परिसर लाया गया, जहां विधिवत वीडियोग्राफी एवं कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर अवैध मादक पदार्थ से भरी क्रेटा कार जप्त की गई। मामले में थाना शिवगढ़ पर अपराध पंजीबद्ध कर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विशेष टीम का गठन एवं पुलिस कार्यवाही–
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, साइबर विश्लेषण एवं टॉवर लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। साइबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी मोहनलाल भादु की लोकेशन महाराष्ट्र के पुणे शहर में प्राप्त हुई। लगातार पतारसी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम पुणे पहुंची, जहां आरोपी को एक फर्नीचर प्रतिष्ठान पर कार्य करते हुए चिन्हित किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा टालमटोल किया गया, किन्तु मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया। इसके पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

सराहनीय भूमिका–
उक्त कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक अनिशा जैन, निरीक्षक रणजीतसिंह मकवाना (थाना प्रभारी शिवगढ़), उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रघुवीरसिंह शक्तावत, प्रधान आरक्षक अमित त्यागी, प्रधान आरक्षक दिनेश खीची, आरक्षक मनीष खराड़ी, आरक्षक विजय मंडलोई, आरक्षक रावजी गणवा, आरक्षक रमेश सोलंकी, आरक्षक नितेश नलवाया, सैनिक राकेश पण्या तथा साइबर सेल से प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, आरक्षक विपुल भावसार, मयंक व्यास, तुषार सिसोदिया एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रतलाम 

फरियादी युवराजसिंह चौहान को तीन आरोपियो द्वारा फूलमण्डी के थाना माणकचौक क्षेत्र अंतगर्त हरमाला अशोकनगर रतलाम में जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया जो फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपी मेहबूब आरोपी सद्दाम आरोपी रईस के विरुद्ध थाना पर अप.क्र. 262/26 धारा-109, 296(B), 351(3),3(5) BNS का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। गंभीर घटना में फरार आरोपीयो की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के द्वारा लगातार निर्देश दिये जा रहे है जो निर्देशो के पालन में, अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम विवेक कुमार व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अजय सारवान के मार्गदर्शन मे थाना माणकचौक थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। जो गठित टीम द्वारा हत्या के प्रयास में फरार आरोपीयो को मात्र 03 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता पायी गयी।

सराहनीय भूमिका– निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी थाना माणकचौक, उनि. अनुराग यादव थाना प्रभारी थाना दीनदयाल नगर, उनि राकेश मेहरा, उनि अंगदप्रतापसिह, सउनि आशीष मांगरिया, प्रआर. राजसिंह, प्रआर. दीपक बोरासी, प्रआर. राजेश मईडा, आर आर. अविनाश मिश्रा, आर. हेमन्त यादव, आर. जीवन यादव, आर. चन्दर मार्को, आर. विरेन्द्र बारोङ, मआर.प्रवीणा की सराहनीय भूमिका रही।

रतलाम 

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर दो बत्ती चौराहे पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बी पी, शुगर, स्वास्थ्य परीक्षण एवं नि: शुल्क दवाई वितरण की गई। जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित नि शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श शिविर प्रकोष्ठ, लायंस क्लब रतलाम समर्पण, महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित, रतलाम, डॉ कैलाश नाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम के संयुक्त प्रयासों से आयोजन किया गया। पैरा लीगल वालेंटियर श्रीमती प्रीति गोठवाल,पं. विजय हेमकांत शर्मा द्वारा में उपस्थित श्रमिकों को विधिक जागरूकता की जानकारी प्रदान की गई।

Check Also

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई  90 क्विंटल गेहूं चोरी का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार, संभाग आयुक्त श्री सिंह ने ब्रिज निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर निर्माण एजेंसी पर 5लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, जिन किसानों के स्लॉट बुक हैं, उनसे 28 मई तक गेहूं खरीदेगी सरकार 2625 रुपये क्विंटल गेहूं का दाम देंगे, रतलाम जिले के खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु थीमेटिक सत्र का आयोजन, भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 07 दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन,

🔊 Listen to this रतलाम  जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की …