Breaking News

रविदास जयंती पर सामजिक समरसता भोज व सम्‍मान समारोह का आयोजन ग्राम पलसोडा के युवाओं ने रविदास जयंती के अवसर पर सभी जातिवर्ग के नागरिकों एक पंगत एक संगत में भोजन किया गया,

रतलाम, 

28 /फरवरी/2021, 

पलसोडा संत रविदास जयंती  के अवसर पर ग्राम विकास प्रस्‍फुटन समिति ग्राम पलसोडा के द्वारा सामाजिक समरसता भोज का आयो‍जन किया गया जिसमें सभी जाति वर्ग के लोगों ने एक साथ भोजन किया और समरसता का संकल्‍प लिया गया। इस अवसर पर ग्राम के ग्राम के चौकीदार के रूप में सेवाएं देने वाले रामचंद्र वालाजी, मुक्तिधाम के सौदंर्यकरण कार्य के लिए मांगीलाल दमामी, गांव के सफाईकर्मी देवचरण कलोसिया का सम्‍मान किया। इस अवसर पर मध्‍यप्रदेश शासन द्वारा म‍हर्षि पतंजलि संस्‍कृत संस्‍थान के भरत बैरागी को चेयरमेन नियुक्‍त करने पर ग्राम वासियों के द्वारा बैरागी का सम्‍मान किया गया । संत रविदास की गिनती महान संतों में होती है। संत रविदास बहुत ही सरल हृदय के थे और दुनिया का आडंबर छोड़कर हृदय की पवित्रता पर बल देते थे। इस बारे में उनकी एक कहावत – “जो मन चंगा तो कठौती में गंगा” काफी प्रचलित है यह बात म‍हर्षि पतंजलि संस्‍कृत संस्‍थान के चेयरमेन भरत बैरागी के द्वारा कही गयी। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि म‍हर्षि पतंजलि संस्‍कृत संस्‍थान के चेयरमेन भरत बैरागी, व  म.प्र.जन अभियान परिषद के जिला समन्‍वयक रत्‍नेश विजयवर्गीय, जवाहर व्यायाम शाला संचालन वैभव जाट पहलवान, समाजसेवी बलबहादुर सिंह चौहान, जगदीश पाटीदार हतनारा, प्रहलाद राठौड, मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन पर व्‍यय  युवा समाज सेवी गोपाल राठौड के द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन हेतु सहयोग किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी कचरू राठौड द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्याम लाल व्यास , नाना राठौड़ , कमलेश व्यास,अनिल व्यास , अमृत आंजना , देवीलाल आंजना , ईश्वरलाल आंजना , जितेन्द्र चौधरी , जय प्रकाश व्यास , गेंदालाल राठौड़ , श्रवण डांगी , शांतिलाल परमार ,प्रभु सोलंकी , ईश्वर आंजना , अर्जुन राठौड़, लीलाधर टेलर आशीष व्यास , ओर भी कई ग्रामीण मौजूद थे

Check Also

नल से दूषित पानी नहीं आए,ये सुनिश्चित किया जाए- 36 बल्क लीटर देसी मदिरा जप्त-चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह 10 जनवरी को होगा -पेयजल से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 07412-270416 जारी मोहल्लो/घरों में गंदा पानी आ रहा है, तो आमजन करे शिकायत

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम में किसी भी नल से दूषित पानी नहीं आए,ये …