Breaking News

राधेश्याम मीणा मूंडला बने भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रदेश अध्यक्ष,

श्योपुर,

रामस्वरूप गुर्जर की रिपोर्ट,

11/जून/2021, 

किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है उनकी यह नियुक्ति भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के द्वारा शुक्रवार को की गई है । किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला ने पिछले 20 सालों विभिन्न सामाजिक संगठनों के विभिन्न दायित्व का निर्वाह करते हुए सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहे पिछले एक साल में मीणा के नेतृत्व में श्योपुर में दर्जनों आंदोलन किए जिनमें कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन से लेकर किसानों की स्थानिए समस्याओं से संबंधित अनेक आंदोलन करके किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी करवाया है उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से किसान आंदोलन को मध्यप्रदेश में गति मिलेगी । अपनी नियुक्ति पर राधेश्याम मीणा ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा मध्यप्रदेश में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को व्यापक व तीव्र किया जायेगा व सीघ्र ही प्रदेश व जिला कार्यकारिणी का गठन करके संगठन को मध्यप्रदेश में मजबूत किया जायेगा । राजेन्द्र मीणा ननावद व जसंवतसिंह बछेरी को भी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …