Breaking News

स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत कलेक्टर ने शहर का भ्रमण किया दुकानदारों को समझाइश दी कि डस्टबीन का इस्तेमाल करें

श्योपुर,

08/Mar/2022,

रामस्वरूप गुर्जर ब्यूरो रिपोर्ट श्योपुर,

कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा आज सुबह स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत शहर का भ्रमण किया तथा नागरिकों एवं दुकानदारों कों स्वच्छता के संबंध में समझाइश दी गई। इस दौरान एसडीएम लोकेन्द्र सरल एवं सीएमओ नपा बीडी कतरोलिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा शहर के मैन बाजार, मोती टिकीया के पास किला रोड, गुलम्बर क्षेत्र सहित बोहरा बाजार एवं वार्ड 03 का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होने दुकानदारों से चर्चा करते हुए उन्हें समझाइश दी कि दुकान पर डस्टबीन रखें। वार्ड 03 के भ्रमण के दौरान नागरिकों से चर्चा कर साफ-सफाई व्यवस्था एवं स्वच्छता वाहन के नियमित आने के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होने नागरिकों से चर्चा के दौरान अपील की कि घर का कचरा स्वच्छता वाहन में ही डाले, घर में डस्टबीन का उपयोग करें। गीला एवं सूखा कचरा सडक पर नही फेंके। इस अवसर पर उन्होने जल का अपव्यय रोकने की समझाइश भी दी। शहर भ्रमण के दौरान कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा वार्डो के लिए नियुक्त किये गये मॉनीटर्स के कार्यो की समीक्षा भी की गई। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगरपालिका के सभी 23 वार्डो में जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों को वार्ड मॉनीटर बनाया गया है।

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …