Breaking News

जनपद पंचायतों के सीईओ प्रतिदिन गांव की कमेटियों से चर्चा कर कोरोना की जानकारी लेवे कलेक्टर ने वीसी में दिए निर्देश,

रतलाम,

21 मई 2021,

रतलाम कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कोरोना नियंत्रण के संबंध में प्रतिदिन शाम को ली जाने वाली वीसी में निर्देश दिए कि जिले की जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोजाना गांवो की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों से रेंडमली चर्चा कर उनके गांव में कोरोना संक्रमण की जानकारी लेवे फीडबैक के आधार पर संक्रमण नियंत्रण के संबंध में प्रतिदिन की कार्य योजना बना कर काम करें वीसी में पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी सीईओ जिला पंचायत श्रीमती मीनाक्षी सिंह अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार एसडीएम गहलोत निगमायुक्त सोमनाथ झारिया तथा अन्य अधिकारी एवं पुलिस विभाग के सीएसपी थाना प्रभारी उपस्थित थे कलेक्टर ने सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं ग्रुप में सतत जानकारी लेते हुए निर्देश जारी करें किल कोरोना सर्वेक्षण की जानकारी लेते रहे कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्रामों में सर्वेक्षण दलों के पास थर्मल स्कैनर हो प्रत्येक व्यक्ति का तापमान नोट किया जाए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास ने बताया की प्रथम चरण में सर्वेक्षण पूर्ण किया जा चुका है कलेक्टर द्वारा 22 मई से द्वितीय सर्वेक्षण आरंभ करने के निर्देश दिए गए, कलेक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के दृष्टिगत जिले में आगामी 23 मई से किराना सामग्री की होम डिलीवरी एवं वाहनों की लोडिंग अनलोडिंग आगामी आदेश तक पूर्णत प्रतिबंधित रहेगी, कलेक्टर ने यह भी कहा कि 18 प्लस आयु वर्ग के कोविड-टीकाकरण कार्य के तहत व्यक्ति द्वारा अपने निवास स्थान के अलावा यदि अन्य स्थान पर टीका लगवाया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगीइस संबंध में पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी द्वारा उपस्थित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए कलेक्टर द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने की समीक्षा भी की गई उन्होंने कहा कि जनपद पंचायत अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आयुष्मान कार्ड बनाएं, 

 

Check Also

स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री डॉ यादव, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर मिलेगा 10 लाख रुपये तक का अनुदान, 21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में आयोजित होगा युवा संगम रोजगार मेला निजी कंपनियों में मिलेगी सीधी भर्ती का अवसर, शिवगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में 52 पाव देशी शराब, 50 बीयर जप्त, 5 प्रकरण दर्ज, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली बडी सफलता 02 युवक गिरफ्तार 29.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स जप्त ,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विंध्य क्षेत्र हर …