Breaking News

निर्वाचन आयोग 2019 तक 16,15,000 वीवीपैट मशीनें खरीदेगा

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने कहा है कि वह 2019 तक केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली दो कंपनियों, बेल (बीईएल) और ईसीआईएल से 16,15,000 वोटर वैरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनें खरीदेगा। रविवार को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य में यह घोषणा की गई। निर्वाचन आयोग द्वारा खरीदी जाने वाली इन वीवीपैट मशीनों की अनुमानित कीमत 3,173.47 करोड़ रुपये है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशकों को 21 अप्रैल को भेजे गए पत्र के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने हर पीएसयू से 8,07,500 वीवीपैट की खरीदारी की इच्छा जाहिर की है। इस बयान में कहा गया, ‘‘यह वीवीपैट दोनों पीएसयू द्वारा तकनीकी विशेषज्ञों की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की समिति की सिफारिश के अनुसार अनुमोदित डिजाइन के तहत निर्मित किए जाएंगे।’’

Check Also

स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री डॉ यादव, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर मिलेगा 10 लाख रुपये तक का अनुदान, 21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में आयोजित होगा युवा संगम रोजगार मेला निजी कंपनियों में मिलेगी सीधी भर्ती का अवसर, शिवगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में 52 पाव देशी शराब, 50 बीयर जप्त, 5 प्रकरण दर्ज, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली बडी सफलता 02 युवक गिरफ्तार 29.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स जप्त ,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विंध्य क्षेत्र हर …