Breaking News

भारतीय संविधान निर्माता विधिवेता अर्थशास्त्री समाज सुधारक राजनीतिज्ञ भारत के प्रथम कानून मंत्री डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब का आज महापरिनिर्वाण दिवस है

पिपलोदा,

6 दिसंबर 2020,

ज़ियाउद्दीन कुरेशी की रिपोर्ट,

भारतीय संविधान निर्माता विधिवेता अर्थशास्त्री समाज सुधारक राजनीतिज्ञ भारत के प्रथम कानून मंत्री डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब का आज महापरिनिर्वाण दिवस है आज के दिन 6 दिसंबर 1956 को डॉ भीमराव अंबेडकर ने अंतिम सांस ली थी इस अवसर पर डॉ आंबेडकर के अनुयायियों द्वारा नगर एक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया अनुयायियों द्वारा सर्वप्रथम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर ने देश के कमजोर वर्ग को देश की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संविधान में उन्हें अधिकार देकर उन का मार्ग प्रशस्त किया देश का संविधान बना कर डॉक्टर अंबेडकर ने जो उपकार कमजोर वर्ग पर किया उससे यह वर्ग आज सम्मान के साथ जीवन यापन कर रहा है बाबा साहब ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों शोषितो पिछड़ा वर्गों के उत्थान तथा छुआछूत जातिवाद के खात्मे के लिए न्योछावर कर दिया इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष पूनम चंद बोस झूजार बोस वेणीराम परमार कन्हैयालाल श्रीमाल राधाकिशन परिहार कालू लाल जी मिस्त्री प्रकाश जी यादव बाबूलाल बोस गोवर्धन लाल जी बोस रविंद्र बोस सुनील बोस सरसाना उपस्थित थे सभा का संचालन अजाक्स के तहसील अध्यक्ष अंबाराम बोस ने किया तथा आभार प्रदर्शन अमरुलाल सोलंकी द्वारा किया गया,

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …