Breaking News

सकल जैन द्वारा नगर के झंडा चोक स्थित श्वेताम्बर मंदिर पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया

पिपलौदा 

25/Apr/2021

ज़ियाउद्दीन क़ुरैशी 

सकल जैन  संघ द्वारा नगर के झंडा चोक स्थित आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम उपाध्यक्ष शिखर बोहरा ने भगवान के जन्म का वाचन किया। महोत्सव में कल्पसूत्र वेराने का लाभ संघ अध्यक्ष बाबुलाल ऋषभ कुमार धींग परिवार,भगवान को पालने में झुलाने का लाभ अजित कुमार शिखर विनय बोहरा परिवार,मंगल दिवो आरती का लाभ विनोद कुमार प्रफुल,त्रिदीप जैन परिवार ने लिया। इसी प्रकार नगर के शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम स्थित मंदिर पर सचिव धीरज रुनवाल,नवयुवक परिषद अध्यक्ष महेश बोहरा,जितेश नांदेचा ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर  संघ कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कोठारी उपस्थित थे।

 

Check Also

श्री योगींद्र सागर कॉलेज मे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,

🔊 Listen to this रतलाम, योगिन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस कॉलेज, मियामी द्वारा …