Breaking News

साक्षी मलिक,संजीव कपूर,जोशी,पवार सहित 89 को पद्म सम्मान

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यो के लिये पद्म सम्मान से चयनित 89 लोगों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री सम्मान से नवाजा। राष्ट्रपति भवन में गुरूवार को आयोजित समारोह में मुखर्जी ने खिलाडी दीपा कर्माकर और साक्षी मलिक से लेकर शैफ संजीव कपूर तक ज्ञान, विज्ञान, साहित्य, संगीत और कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिये सर्वोच्च नागरिक सम्मान के तौर पर दिये जाने वाले पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस श्रेणी में अप्रतिम और उत्कृष्ट सेवाओं के लिये हर साल दिये जाने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिये इस साल सात लोगों को चुना गया था। मुखर्जी ने इस श्रेणी के तहत सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान के लिये वरिष्ठ राजनेता मुरली मनोहर जोशी और शरद पवार को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जबकि इसी श्रेणी में पीए संगमा और सुंदर लाल पटवा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया।कला और संगीत के क्षेत्र में केजे यशुदास, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रो उडिपि रामचंद्र राव और आध्यात्म के क्षेत्र में अप्रतिम उत्कृष्ट सेवाओं के लिये सदगुरू जग्गी वासुदेव को पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

Check Also

स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री डॉ यादव, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर मिलेगा 10 लाख रुपये तक का अनुदान, 21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में आयोजित होगा युवा संगम रोजगार मेला निजी कंपनियों में मिलेगी सीधी भर्ती का अवसर, शिवगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में 52 पाव देशी शराब, 50 बीयर जप्त, 5 प्रकरण दर्ज, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली बडी सफलता 02 युवक गिरफ्तार 29.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स जप्त ,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विंध्य क्षेत्र हर …