Breaking News

स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ इन 5 तरीकों से बढ़ सकती है

स्मार्टफोन के बाजार में आने के बाद से अब तक उनकी डिजाइन, कैमरा, लुक, प्रॉसेसिंग पावर को लेकर कई बदलाव हो चुके हैं। मगर, इनके साथ जो समस्या पहले दिन से मौजूद थी, वह आज भी जारी है और वह है खराब बैटरी लाइफ। स्मार्टफोन की बैटरी टेक्नोलॉजी में अभी तक कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही तरीके, जिनसे आपके स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी।

फेसबुक को डिलीट करें

अध्ययनों ने साबित किया है कि फेसबुक आपके मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। मगर, यह आपके स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ के लिए भी खतरनाक है। किसी भी फोन एक्टिविटी खासतौर पर ऐप के उपयोग से बैटरी तेजी से खत्म होती है। मगर, फेसबुक के ऐप से अन्य ऐप की तुलना में बैटरी ज्यादा खर्च होती है। तब भी जब आप इसका कम उपयोग कर रहे हों। पत्रकार जॉन कॉट्सिएर ने जब फोन से फेसबुक को हटाया, तब उन्हें इसका पता चला। उन्होंने पाया कि रोजाना की बैटरी खपत में अकेले फेसबुक ही 50 फीसद बैटरी का उपयोग कर रहा था।

वाइब्रेशन को बंद करें

हम फोन पर टाइप करते हुए हल्के वाइब्रेशन को ऑन रखते हैं। मगर, ये काफी बैटरी की खपत करते हैं क्योंकि लोग सोशल मीडिया में सक्रिय रहने के साथ ही मैसेज भी करते हैं। इसके अलावा बैटरी के नोटिफिकेशन्स आने पर भी वाइब्रेशन मोड लगा होने पर काफी बैटरी खर्च होती है। इसकी जगह रिंग को एक्टिवेट करें।

ब्लैक वॉलपेपर का इस्तेमाल करें

यदि आपके स्मार्टफोन पर AMOLED डिस्प्ले है, तो ब्लैक वॉलपेपर का इस्तेमाल करें, इससे आपके फोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी। दरअसल, AMOLED डिस्प्ले पिक्सेल के हल्के रंगों को रोशन करने के लिए बैटरी का यूज करते हैं। काले रंग को दिखाने के लिए पावर की जरूरत नहीं होती है। यानी AMOLED डिस्प्ले में जितने अधिक डार्क या काले पिक्सल होंगे, उतनी ही बैटरी खर्च होगी और फोन ज्यादा समय तक काम करेगा।

लोकेशन ट्रैकिंग को बंद कर दें

स्मार्टफोन में इंस्टॉल किए जाने वाले अधिकांश ऐप लगातार आपकी लोकेशन को ट्रैक करते हैं। मगर, सारे ऐप को अपनी लोकेशन ट्रैक करने की इजाजत देने की जरूरत नहीं है क्योंकि इससे भी काफी बैटरी खर्च होती है। इसके अलावा जब आप अपने फोन को वीडियो देखने या मेल भेजने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, तो भी इसे बंद कर दें।

फोन के रखें अपडेट

ऐप्स को लगातार अपडेट करना मुश्किल काम है, लेकिन इससे स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस के साथ ही बैटरी लाइफ भी बेहतर होती है। दरअसल, ऐप्स के डेवलपर्स बैटरी और मेमोरी के अधिकतम सुधार के लिए ऐप्स को अपडेट करते हैं। इसलिए स्मार्टफोन में हमेशा लेटेस्ट वर्जन ही इंस्टॉल करें।

Check Also

श्री योगीन्द्र सागर कालेज के बी.बी.ए की छात्रा ने टॉप मे बनाई जगह”-एसडीएम द्वारा बंटवारा नामांतरण एवं सीमांकन प्रकरण अन्तर्गत हितग्राहियों को संशोधित नकलें वितरित की गई-बान्‍द्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन-धरोला मेले में मामूली विवाद बना हत्या का कारण 36 घंटे के भीतर कृष्णपाल हत्याकांड का किया खुलासा- 12 लाख रुपये से अधिक की चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार सोने के जेवर एवं मोबाइल बरामद-हत्या एवं डकैती की घटना में फरार आरोपी गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोबाइल जप्त-चेतन्य काश्यप जैसे गुरूभक्त मिल जाए, तो अनेक अच्छे काम हो सकते है- नित्यसेन सूरीश्वरजी गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी का पदार्पण कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर हुई गहुली-महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड, उज्जैन द्वारा आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित-उज्जैन में गंगा दशमी पर भक्ति का महासंगम, लोक गायिका मैथिली ठाकुर देंगी प्रस्तुति मां शिप्रा परिक्रमा 25-26 मई 300 फीट चुनरी अर्पण करेंगे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम, छोटे शहरो के बच्चे भी शिक्षा या अन्य किसी …