Breaking News

आम लोगो के नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर बैंक खाते खोलने वाले गिरोह पर प्रकरण दर्ज

रतलाम

01/Feb/2024

फरियादी सूरज पिता रामकिशोर चौरे निवासी इंदौर वर्तमान में रतलाम में रहकर फास्ट फूड का ठेला लगाता है। सूरज की मुलाकात तुलसीराम नाम के व्यक्ति से हुई थी। तुलसी राम ने सूरज को हर महीने 15 हजार रुपए देने का लालच दिया जिसके बदले में सूरज के नाम से बैंक खाता उसकी एक फर्म के नाम से खोलकर खाते की डिटेल्स, चेक बुक खाते में दर्ज सिम तुलसी राम को दे दी। तुलसीराम ने सूरज को और भी लोगो के खाते खुलवाने पर पैसे देने का लालच देकर उसके नाम से एक दो खाते और खुलवाए। तुलसीराम ने सूरज को अन्य दो खाते के पैसे नहीं दिए। सूरज को पैसे नही मिलने पर वह बैंक में खाते बंद करवाने गया तो वह उसे पता चला की उसके एकाउंट से करोड़ों रुपए का लेन देन हो रहा है। उसके चेक पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षर कर लेनदेन कीया जा रह है। फरियादी सूरज द्वारा शक होने पर उसके बैंक खाते फ्रिज करने के लिए बैंक में आवेदन दिया गया था। पुलिस कार्यवाही :– फरियादी की रिपोर्ट पर थाना औद्योगीक क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 51/24 धारा 420, 467, 468, 120B, का दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया। पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा द्वारा मामले की जांच एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सायबर सेल रतलाम एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा फरियादी के कथन, मुखबिर सूचना, एवम अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तुलसीराम, योगेश शर्मा, सूर्यप्रकाश त्रिपाठी तीनो वर्तमान पता शक्तिनगर रतलाम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से फर्जी खाते के उपयोग के सबंध में पुछताछ की जा रही है । अभी तक की जाँच में आरोपियो द्वारा बनाई गई फर्जी कंपनियो के माध्यम से विभिन्न राज्यो की करिब 40-50 कंपनीयो का पता लगाया गया है जिनको करोडो रुपयो का लेनदेन किया गया है, जिसके संबंध में जाँच की जा रही है ।

Check Also

जनसुनवाई में 137 आवेदन पर हुई सुनवाई- 50 लाख से अधिक राजस्व वसूली वित्तीय वर्ष मे 206 प्रकरण दर्ज कर किया अर्थदंड वसूल-पार्ट टाइम अतिथि व्याख्याता की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित-अपर कलेक्‍टर द्वारा विभिन्‍न मामलों में जनसुनवाई की गई-प्रथम आगमन पर निकली विशाल वाहन रैली भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत-भैसाना सरपंच को नोटिस, तीन दिवस में मांगा जवाब-बाल विवाह रोकने के लिए उड़नदस्ते का गठन किया गया-55 आवेदकों की शिकायतें सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश-ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों को ध्यान मे रखते हुये 06 जोड़ी ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ: 2028 के लिए प्रस्तावित सभी कार्य वर्ष 2027 की दीपावली तक आवश्यक रूप से पूर्ण कर लिए जाएं

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। …