Breaking News

खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम की खाद्य सुरक्षा के लिए मिलावट के विरूद्ध कार्यवाही

रतलाम

04/Aug/2025

कलेक्टर राजेश बाथम  के निर्देशन में  खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मिलावट के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। आज  03 अगस्त  को खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश कुमार गुप्ता द्वारा मिलावटी घी की सूचना पर दीनदयाल नगर  रतलाम स्थित बालाजी दूध डेरी पर निरीक्षण किया गया। मौके पर घी एवं अन्य खाद्य पदार्थों की जांच की गई । मौके पर घी पाया गया एवं मौके पर स्किम्ड मिल्क पाउडर का उपयोग दूध दही में करना पाया गया। मौके पर संग्रहीत घी के तीन नमूने ,दही का नमूनामिश्रित दूध का नमूना एवं स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने जांच हेतु लेकर  राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं जहां से रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जावेगी। साथ ही मौके पर घी एवं अपद्रव्य स्किम्ड मिल्क पाउडर को जप्त किया गया। दिनांक 02/08/25 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जामरा द्वारा ताल फांटा स्थित श्री श्याम इंटरप्राइजेस से रिफाइंड सोयाबीन तेल बरखेड़ाकला स्थित चंबल मसाला उद्योग से लाल मिर्च पाउडर तथा आलोट स्थित महाकालेश्वर मिल्क चिलिंग सेंटर से गाय का दूध के नमूने लिए गए।विभिन्न खाद्य संस्थानों का निरीक्षण कर सभी दुकान संचालकों को अपने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और गुणवातायुक्त खाद्य पदार्थो का निर्माणसंग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए। प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएग।

Check Also

कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन, जिले के 6 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रधानमंत्री श्री मोदी को 12 वर्ष के निरंतर कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, पुलिस को 19 पेटी अवैध शराब को पकड़ने में मिली सफलता, दो मोटर साईकिल की आपसी में भिड़ंत घायल हुए दो बुजुर्ग व्यक्तियों वानों ने पहुँचाया अस्पताल,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक …