Breaking News

शक्ति अभिनंदन अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली को कलेक्टर श्री बाथम ने हरी झंडी दिखाई- जावरा पॉलिटेक्निक में अतिरिक्त भवन तथा अन्य निर्माण रिडेंसीफिकेशन योजना में होंगे,-आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान समापन कलेक्टर श्री बाथम की उपस्थिति में आयोजित

रतलाम

04/Oct/2024

जिला महिला बाल विकास विभाग द्वारा 4 अक्टूबर को शासन द्वारा संचालित शक्ति अभिनंदन अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली को कलेक्टर राजेश बाथम ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तवजिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास रजनिश सिन्हासहायक संचालक अंकिता पंड्या, रविंद्र मिश्रा आदि उपस्थित थे।

रतलाम

04/Oct/2024

जिले के जावरा स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में अतिरिक्त रूप से भवनों का निर्माण तथा अन्य आवश्यक निर्माण कार्य किए जाएंगे, जो रिडेंसीफिकेशन योजना के अंतर्गत होंगे। पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा कलेक्ट्रेट में की गई। समीक्षा में बताया गया कि जावरा पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास 21 हेक्टेयर के लगभग भूमि उपलब्ध है। इनमें से लगभग 10 हेक्टेयर भूमि का निवर्तन करके कॉलेज के लिए अतिरिक्त रूप से शैक्षणिक भवन, अतिथि भवन, हॉस्टल निर्माण किए जाएंगे, जिसकी नोडल एजेंसी हाउसिंग बोर्ड रहेगा। बैठक में कलेक्टर श्री बाथम ने निर्देश दिए कि पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में कर्मचारियों के लिए आवासों के निर्माण की भी योजना बनाते हुए एस्टीमेट तैयार किया जाए जिसकी स्वीकृति पश्चात निर्माण किया जाएगा। बैठक में जावरा पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य हाउसिंग बोर्ड के प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री सिसोदिया, पीडब्ल्यूडी एसडीओ पीके राय, टीएनसीपी के सहायक संचालक एमएल वर्मा आदि उपस्थित थे।

रतलाम

04/Oct/2024

जिले के बाजना में शुक्रवार को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान समारोह आयोजित किया गया। कलेक्टर राजेश बाथम, जनपद अध्यक्ष बाजना कैलाश मुनिया, जनपद उपाध्यक्ष सुरेंद्र देवदा, कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास रजनीश सिन्हा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत निर्देशक शर्मा, तहसीलदार बाजना मेहमूद अली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बाजना मनीष भंवर, सहायक संचालक महिला बाल विकास अंकिता पंड्या, बीएमो हिमांशु राव व विकासखंड कृषि अधिकारी जगदीश अलावा उपस्थित थे। जनपद सभागृह में आयोजन में कार्यक्रम की रूपरेखा व स्वागत भाषण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनीष भंवर द्वारा दिया गया गया। उपस्थित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा संपूर्णता अभियान के विभागीय संकेतक और कार्ययोजना अनुरूप कार्य की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जनपद अध्यक्ष कैलाश मुनिया द्वारा सभी संकेतक हेतु विभागीय अधिकारियों के कार्य को सराहा गया। कलेक्टर राजेश बाथम ने अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, जनपद पंचायत एवं कृषि विभाग की पूरी टीम को 06 संकेतक में 100  प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने हेतु बधाई दी। आगामी समय में शासन की महत्वपूर्ण सभी योजना का लाभ हर किसी तक पहुंचे एवं साथ ही आकांक्षी ब्लॉक अंतर्गत चयनित समस्त संकेतकों पर अधिक ध्यान देकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। आयोजन में आकांक्षी ब्लॉक फेलो शीतल मानकर, जिला समन्वयक ममता संस्था सुनील सेन, ब्लॉक समन्वयक एनआरएलएम विजय भाटी, बीपीएम मोइनुद्दीन अंसारी, जनपद से अजय व्यास, कृषि विस्तार अधिकारी, सचिव, सरपंच, महिला एवं बाल विकास के समस्त पर्यवेक्षक, स्वास्थ्य विभाग से सभी सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रही। आयोजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले फील्ड लेवल स्टाफ व टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक अंकिता पंड्या द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन बीएमओ हिमांशु राव द्वारा किया गया।

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …