Breaking News

सीतामऊ मार्ग पर बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया

मंदसौर

08/Feb/2024

राजेंद्र दायमा ब्यरो रिपोर्ट 
मंदसौर जिले के सीतामऊ मार्ग पर बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। खेरखेड़ा टोल के पास पेट्रोल टैंकर और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं एक गंभीर घायल हैं। घायल को जिला चिकित्सालय मंदसौर रेफर किया गया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 04.30 बजे मंदसौर-सीतामऊ मार्ग पर खेरखेड़ा टोल के पास वेगनआर कार क्रमांक एमपी 44 सीए 2063 और पैट्रोल टेंकर क्रमांक आरजे 17 जीए 8174 में जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सीतामऊ शासकीय अस्पताल से एम्बुलेंस घटनास्थल पहुंची। शासकीय अस्पताल सीतामऊ पर चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत के बाद कार सवार मल्हारगढ़ निवासी भरत कुमार फरक्या को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं भरत फरक्या का पुत्र हर्षित फरक्या को गंभीर घायल होने पर जिला चिकित्सालय मंदसौर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पिता और पुत्र किसी शादी समारोह में जा रहे थे

Check Also

बुध पूर्णिमा पर पशु वध करना मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा, सैलाना में धारा 163 लागू, सार्वननिक स्थानों पर मदिरापान के विरूद्ध कार्यवाही, परशुराम के वास्तविक उत्तराधिकारी और चाण्य की बुद्धि के वारिस थे बाजीराव पेशवा- डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला,संभागायुक्त सिंह ने कलेक्टर सिंह के साथ कैंसर अस्पताल की स्थापना की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक ली, नशे पर प्रहार अभियान” के अंतर्गत रेंज स्तरीय प्रशिक्षण का पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजन,

🔊 Listen to this रतलाम मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 1 मई शुक्रवार बुध पूर्णिमा पर …