Breaking News

लोकसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएं युवा मोर्चा – मंत्री चेतन्य काश्यप

रतलाम,

09/Apr/2024

लोकसभा चुनाव में युवा मोर्चा की भूमिका के संबंध में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव में युवाओं के माध्यम से मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और नए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने सहित उनके दायित्वों का बेहतर ढ़ंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री काश्यप ने लोकसभा चुनाव के लिए युवा मोर्चा को अभी से मैदान में उतरकर युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कराए जाने की बात कही। बैठक में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के साथ मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आयुष पड़ियार, जयेश जजोरिया, चिराग असरानी, दीपसिंह देवड़ा एवं मंडल महामंत्री राहुल पांचाल उपस्थित रहे।

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …