Breaking News

थाना जावरा शहर पुलिस ने आल्टो कार से मादक पदार्थ की तस्करी करते आरोपी को पकड़ा,

रतलाम, 

05/Jul/2024,

रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था । इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री दुर्गेश आर्मो , थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन के मागर्दशन मे उनि.प्रतापसिंह भदौरया द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक- 03.07.2024 को रेस्ट हाऊस चौराहा महु नीमच रोड जावरा थाना जावरा शहर जिला रतलाम से आरोपी राधेश्याम पिता भेरूलाल पाटीदार उम्र 58 साल निवासी ग्राम बरगड थाना औधोगिक क्षैत्र जावरा जिला रतलाम को एक आल्टो 800 कार से अवैध मादक पदार्थ 42 किलो ग्राम किमती 85000 रूपये के साथ गिरफ्तार किया । उक्त मामले में थाना जावरा पर अप.क्रं- 233/2024 धारा- 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर आरोपी का पीआर प्राप्त कर आरोपी से डोडाचुरा के स्त्रोत संबंध मे पूछताछ जारी है ।

गिरफ्तार आरोपी – राधेश्याम पिता भेरूलाल पाटीदार उम्र 58 साल निवासी ग्राम बरगड थाना औधोगिक क्षैत्र जावरा जिला रतलाम

जप्त मश्रुका- दो प्लास्टिक के काले रंग के बोरो मे भरा मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजन 42 किलोग्राम किमती 85,000 रूपये तथा एक सफेद रंग की आल्टो 800 कार क्रमांक नम्बर MP09CD5473 किमती 2,00,000 रूपये

सराहनीय भुमिका – निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उनि.प्रतापसिंह भदौरिया , प्रधान आरक्षक जाकीर खान, प्रआर.मृदंग सातपुते, आरक्षक राधेश्याम चौहान, आरक्षक अंतिम चौहान, आरक्षक राजेश पंवार, आरक्षक ललीत जगावत, आरक्षक रामप्रसाद मीणा, आरक्षक सुगड सिह,आरक्षक सावरिया पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …