Breaking News

नेशनल लोक अदालत मे आपसी सुलह से हुआ प्रकरणों का निराकरण -आज दिनांक 10.05.2026 को शाम 6.30 बजे सनातन धर्म सभा करेगी प्राधिकरण के संचालक मंडल का स्वागत-रतलाम मण्‍डल से तीन जोडी अनारक्षित स्‍पेशल ट्रेनों का परिचालन

रतलाम

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (नालसा) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आज 9 मई  शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन ए.डी.आर. भवन, जिला न्यायालय रतलाम में  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे द्वारा माॅ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।नेशनल लोक अदालत में सम्पूर्ण जिले में गठित 39 खण्डपीठों में न्यायालय में लंबित समझौता योग्य 1746 प्रकरणों मे से 1315 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें 1500 के लगभग व्यक्ति लाभान्वित हुए तथा कुल 26426201/- रूपये का अवार्ड पारित किया गया। उक्त लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रयास कर मोटर दुर्घटना दावा के 13 प्रकरणों का निराकरण कर 4482500/- रूपये का अवार्ड पारित किया गया।  उपभोक्ता फोरम के 08 लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिनमें 4,84,215/- का अवार्ड पारित किया गया।
नेशनल लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन (मुकदमा पूर्व) प्रकरणों में बैंकों/फायनेंस कंपनी एवं बी.एस.एन.एल. नगर निगम  के 13620 प्रकरणों में से कुल 787 प्रकरणों का निराकरण कर 8839663/- रूपये की राशि जमा करवाई गई। जिसमें 800 से अधिक व्यक्ति लाभान्वित हुए। आज दिनांक को आयोजित नेशनल लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब  रामजी गुप्ता, विशेष न्यायाधीश रवीन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत, जिला न्यायाधीश- निर्मल मण्डोरिया, बरखा दिनकर, संजीव कटारे, श्वेता तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, राकेश कुमार शर्मा, राजेश नामदेव, सी.जे.एम. सपना भारती कतरोलिया, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड अतुल यादव, नीरज पवैया, सचिव/न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड एवं जिला रजिस्ट्रार-अनुपम तिवारी, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड/एसीजेएम सपना शर्मा, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड- सपना कनोड़िया, जितेन्द्र रावत, मनीष छापरिया, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड- रविना चैधरी, बृजेश कुमार राजपूत, विवेक माल, अरूणसिंह ठाकुर, आकांक्षा, प्रवेश काबरा, मंगल परमार, वैशाली चैहान, रूपाली बिरला, प्रीति राठौर सहित समस्त न्यायाधीश उपस्थित थे ।
नेशनल लोक अदालत के अवसर पर एडीआर भवन में सजावट कर रंगोली बनाई गई। इस अवसर सचिव/न्यायाधीश नीरज पवैया, जिला विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी,  अध्यक्ष अधिवक्ता संघ रतलाम राकेश कुमार शर्मा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील जैन, सचिव चेतन केलवा, लोक अभियोजन अधिकारी आशा शाक्यवार, एल.डी.एम एम.एल. मीणा, रतलाम एवं समस्त बैंक मैनेजर एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी, नगर पालिक निगम के अधिकारी/कर्मचारी, पक्षकारगण, न्यायालयीन अधिकारी/कर्मचारीगण, पत्रकारगण, पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, बी.एस.एन.एल. विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, अभय शर्मा, चीफ, अनिल शर्मा, डिप्टी चीफ एवं समस्त खण्डपीठों के अधिवक्ता सदस्यगण, पैरालीगल वालेंटियर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण के द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। 
न्यायालय प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, रतलाम राम गुप्ता द्वारा पति-पत्नी को सकुशल घर भेजा  सफल कहानी पति ‘एक्स‘ द्वारा पत्नी ‘वाय‘ के विरूद्ध दाम्पत्य संबंधों की पुनस्र्थापना हेतु याचिका प्रस्तुत की गई थी, जिसमें मार्च 2008 में विवाह होने के पश्चात् लगभग 17 वर्षों तक साथ निवास करने के दौरान 4 संतान पैदा हुई थीं। पति द्वारा पत्नी पर उसे व उसके परिजनों को प्रताड़ित करने और वर्ष 2025 में उसे छोड़कर अपने मायके निवास करने चली जाने के कारण दाम्पत्य संबंधों की पुनस्र्थापना हेतु दावा प्रस्तुत किये जाने पर पत्नी को सूचना पत्र भेजे जाने पर उसके उपस्थित होने पर उभयपक्ष के मध्य मध्यस्थता कराई गई तथा उन्हें 17 वर्षों तक साथ निवास करने के दौरान अच्छे अनुभवों के बारे में समझाइश दी गई तथा पृथक निवास करने के दौरान उनके साथ-साथ बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की जानकारी दी गई तथा साथ रहने के दौरान भविष्य में होने वाले फायदों के बारे में समझाइश दी गई, जिस पर पत्नी पति के साथ निवास करने के लिये सहमत हो गई और उभयपक्ष द्वारा भविष्य में एक-दूसरे को अच्छे से रखने का वायदा किया गया। उभयपक्ष द्वारा एक-दूसरे को माला पहनाई जाकर पुनः नवीन जीवन व्यतीत करने हेतु एवं पुनः न्यायालय में उपस्थित होने हेतु कृत्य न किये जाने की समझाइश देकर रवाना किया गया। नेशनल लोक अदालत के अवसर पर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम द्वारा उभयपक्ष को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। मध्यस्थता में उभयपक्ष के अधिवक्ता द्वारा भी अहम भूमिका निभाई गई।

रतलाम

तलाम विकास प्राधिकरण के नव मनोनीत संचालक मंडल के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी एवं गोविंद काकाणी तथा संचालक मंडल सदस्यों राखी जी व्यास, राजेन्द्र सिंह धीरज व्यास, राजेन्द्र मौर्य एवं किरण महावर के अभिनंदन हेतु स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह रविवार, 10 मई 2026 को सायं 6.30 बजे रामगोपाल मंदिर, गौशाला रोड, रतलाम में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति, रतलाम द्वारा किया जा रहा है। सनातन धर्म सभा अध्यक्ष अनिल झालानी एवं महामंत्री नवनीत सोनी ने धर्मप्रेमीजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नव मनोनीत संचालक मंडल का स्वागत एवं अभिनंदन करने की अपील की है।

रतलाम

यात्रियों की सुविधा एवं ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा रतलाम मंडल से होकर उधना – जयनगर, उधना – मधुबनी, एवं उधना – झंझारपुर के मध्य स्‍पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है :-1. ट्रेन संख्या 09041/09042 उधना – जयनगर अनारक्षित स्‍पेशल ट्रेन संख्या 09041 उधना – जयनगर स्‍पेशल शनिवार, 16 मई, 2026 को 23:30 बजे उधना से चलकर रतलाम मंडल के दाहोद (03.54/03.56 रविवार), रतलाम जंक्‍शन(05.26/05.36 रविवार) होते हुए सोमवार को 13:30 बजे जयनगर पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09042 जयनगर – उधना स्‍पेशल सोमवार, 11 एवं 18 मई, 2026 को 15.00 बजे जयनगर से चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्‍शन (01.25/01.35 बुधवार), दाहोद (03.05/03.07 बुधवार), होते हुए बुधवार 07.45 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सायन, भरुच, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी,बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल,मानक नगर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीसो, साकरी, एवं मधुवनी स्‍टेशनों पर ठहरेगी। 2. ट्रेन संख्या 09045/09046 उधना – मधुबनी अनारक्षित स्‍पेशल ट्रेन संख्या 09045 उधना – मधुबनी स्‍पेशल रविवार, 10,17 मई, 2026 को 01:30 बजे उधना से चलकर रतलाम मंडल के दाहोद (05.54/05.56), रतलाम जंक्‍शन(07.26/07.36) होते हुए अगले दिन 16:00 बजे मधुबनी पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09046 मधुबनी – उधना स्‍पेशल सोमवार, 11 एवं 18 मई, 2026 को 18.00 बजे मधुबनी से चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्‍शन (05.10/05.20 बुधवार), दाहोद (06.50/06.52 बुधवार), होते हुए बुधवार को 11.30 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सायन, भरुच, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी,बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल,मानक नगर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीसो, एवं साकरी, स्‍टेशनों पर ठहरेगी। 3. ट्रेन संख्या 09047/09048 उधना – झंझारपुर अनारक्षित स्‍पेशल ट्रेन संख्या 09047 उधना – झंझारपुर स्‍पेशल रविवार, 10,17 मई, 2026 को 05.00 बजे उधना से चलकर रतलाम मंडल के दाहोद (09.24/09.26), रतलाम जंक्‍शन(10.56/11.06) होते हुए अगले दिन 19:00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09048 मधुबनी – झंझारपुर स्‍पेशल सोमवार, 11 एवं 18 मई, 2026 को 21.00 बजे झंझारपुर से चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्‍शन (06.40/06.50 बुधवार), दाहोद (08.20/08.22 बुधवार), होते हुए बुधवार को 12.55 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सायन, भरुच, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी,बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल,मानक नगर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीसो, एवं साकरी, स्‍टेशनों पर ठहरेगी। यात्रीगण, यात्रा आरंभ करने से पहले ट्रेनों की वास्‍तविक स्थिति का अवलोकन www.enquiry.indianrail.gov.in पर या रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी कर सकते हैं।

Check Also

चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी से सावधान रतलाम पुलिस की एडवाइजरी फर्जी वेबसाइट/बुकिंग से बचें, कलेक्टर सिंह ने पर्यवेक्षक को निलंबित किया जिला समन्वयक को सेवा समाप्ति का नोटिस, कलेक्टर ने तहसील कार्यालय जावरा का निरीक्षण किया, ट्रॉली पर चढ़कर सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से जाना हाल, दिए दिशा-निर्देश,

🔊 Listen to this रतलाम  पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में एवं अतिरिक्त …