Breaking News

जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 8 अभ्यर्थियों ने लिए नाम निर्देशन पत्र देखिए पुरी खबर,

(छ.ग.)

28/Oct/2023,

रवि कुमार खटर्जी ब्यूरो रिपोर्ट,

सक्त्ती / निर्वाचन 2023 के संदर्भ में जिले के सक्त्ती, चन्द्रपुर और जैजैपुर तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 27 अक्टूबर को नामांकन की कार्यवाही के दिन 8 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे और 8 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम व निर्वाचन शाखा प्रभारी लक्ष्मीकांत कोरी द्वारा बताया गया कि आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्त्ती के लिए 4, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 – चन्द्रपुर के लिए 3 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 – जैजैपुर के लिए 1 अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिए गए है। इसी प्रकार आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 – सक्त्ती के लिए 2, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 – चन्द्रपुर के लिए 2 और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 – जैजैपुर के लिए 4 अभ्यर्थियो ने आज नाम निर्देशन पत्र जमा किए। उल्लेखनीय है कि नाम निर्देशन प्रारंभ होने की तिथि 21 अक्टूबर, नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, नाम निर्देशन की संवीक्षा तिथि 31 अक्टूबर, अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवंबर, मतदान की तिथि 17 नवंबर और मतगणना की तिथि 3 दिसंबर निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्र सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अवकाश दिवस को छोड़कर प्राप्त व जमा किए जा सकते है। नाम निर्देशन पत्र के लिए निच्छेप राशि सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 हजार रूपये और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 5 हजार रूपये निर्धारित है

Check Also

बुध पूर्णिमा पर पशु वध करना मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा, सैलाना में धारा 163 लागू, सार्वननिक स्थानों पर मदिरापान के विरूद्ध कार्यवाही, परशुराम के वास्तविक उत्तराधिकारी और चाण्य की बुद्धि के वारिस थे बाजीराव पेशवा- डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला,संभागायुक्त सिंह ने कलेक्टर सिंह के साथ कैंसर अस्पताल की स्थापना की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक ली, नशे पर प्रहार अभियान” के अंतर्गत रेंज स्तरीय प्रशिक्षण का पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजन,

🔊 Listen to this रतलाम मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 1 मई शुक्रवार बुध पूर्णिमा पर …