Breaking News

कलेक्टर ने फसल बीमा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना देखिए पूरी खबर,

सक्त्ती छ.ग.

08/Aug/2023,

धीरज कुमार महंत ब्यूरो रिपोर्ट, 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जागरूकता रथ को कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के चारों विकासखंड में गांव-गांव जाकर किसानों को फसल बीमा योजना की जानकारी उपलब्ध करायेगा। जिले में इस वर्ष बजाज एलायंस कम्पनी को अधिकृत किया गया है। पहली बार जिले में धान सिंचित असिंचित, मक्का, उड़द और मूंगफली फसल को भी अधिसूचित किया गया है। फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक है। नियमित तिथि तक कृषक अपने फसल का बीमा करा सकता है। सभी ऋणी अऋणी कृषक अपने क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सेवा सहकारी समिति, कम्पनी के प्रतिनिधि या पटवारी से सम्पर्क कर खरीफ फसल का बीमा करा सकते हैं। किसी भी प्राकृतिक आपदा से फसल को क्षति होता है तो फसल कटाई एवं थ्रेस होल्ड उपज के आधार पर बीमा कम्पनी द्वारा नुकसान का भरपाई किया जावेगा। उप संचालक कृषि सक्त्ती ने बताया कि प्राकृतिक आपदा जैसे अतिवृष्टि, अवृष्टि , बादल फटना, ओला, पाला या प्रकृति जनित फसल नुकसान होने पर बीमा कम्पनी द्वारा भरपाई किया जायेगा। जागरूकता रथ में बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, कृषक आवश्यक दस्तावेज के साथ मौके पर ही फसल बीमा करा सकते हैं। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना द्वारा अधिक से अधिक कृषकों को बीमा का लाभ लेने के लिए अपील किया गया है। किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो क़ृषि विभाग के मैदानी अमले अथवा सेवा सहकारी समिति से सम्पर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर उप संचालक कृषि शशांक शिंदे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जितेन्द्र साहू, जिला बीमा प्रतिनिधि मंजेश यादव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और अन्य ब्लॉक बीमा प्रतिनिधि उपस्थित रहे

Check Also

300 किलो संदिग्ध घी जब्त, विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए-नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र-अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही 35 पाव देशी मदिरा प्लेन, हाथ भट्टी तथा कच्ची मदिरा जप्त कर 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए-खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्यवाही न्यू कैफे मयूरम से 54 किलोग्राम प्रतिबंधित मिठाई जप्त कर विनष्ट

🔊 Listen to this उज्जैन, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर …