रतलाम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विश्व स्तर पर देश को नई ऊंचाइयां प्रदान की है। उनके सफलतम 12 वर्ष के दौरान देश व प्रदेश में लोक कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किये गए। म.प्र. में आमजन के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कल्याण के सफल कार्य किये जा रहे है। उक्त विचार जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने अनुविभाग स्तर पर नगर पालिका जावरा में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये। शिविर 12 से 14 जून तक चलेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई चन्द्रवंशी, जिला महामंत्री महेश सोनी, जावरा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हरिओम शाह, नगर पालिका अध्यक्ष अनम कडपा, मंडल अध्यक्षगण राजेश शर्मा, मांगीलाल पांचाल, राजेन्द्र सिंह देवड़ा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, पार्षद गण उपस्थित थे।

विधायक डॉ पांडेय ने जनकल्याण शिविर को आमजन के लिए हितकारी बताते हुए कहा कि आमजन व ग्रामीणों के आवेदन पर गंभीरता से निराकरण किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के प्रारंभ में अनुविभागीय अधिकारी सुनील जायसवाल ने जनकल्याण शिविर के उद्देश्य व होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 21 जून 2026, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की अवधि में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु 3 दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में अनुभाग जावरा क्षेत्र के विभिन्न 19 विभागों द्वारा योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु स्टॉल लगाए गए है एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी विभागों द्वारा नागरिकों को प्रदान की गई। साथ ही शिविर में अतिथियों द्वारा योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है।

इस अवसर पर विधायक डॉ पांडेय ने सभी विभागों के स्टॉल का अवलोकन किया और हितग्राहियों से चर्चा की। आयोजन के दौरान जावरा व पिपलौदा जनपद पंचायत अंतर्गत प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना अंतर्गत मध्यान्ह भोजन रसोइयों की प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। जिसमें विधायक डॉ पांडेय सहित जनप्रतिनिधियों ने भोजन को चखकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में नगर पालिका सीएमओ चंद्रशेखर सोनिस, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, नगर पालिका एल्डरमेन मनोहर पांचाल, अजय सकलेचा, पार्षद शिवेन्द्र माथुर, तेजसिंह कदम, पार्षद प्रतिनिधि राजेश धाकड़, पार्षद प्रतिनिधि दशरथ कसानिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सांदीपनि विद्यालय के उप प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने किया। आभार प्रदर्शन तहसीलदार सहदेव मौरे ने किया।
रतलाम
तहसील कार्यालय सैलाना परिसर में आयोजित जनकल्याण शिविर में आम नागरिकों को शासन की विभिन्न सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया। शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराया एवं शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं सेवाओं में आधार से संबंधित 280, समग्र आईडी से संबंधित 191, जाति प्रमाण पत्र के 20, जन्म प्रमाण पत्र के 29, खाद्यान्न से संबंधित 12, पेंशन के 19, आयुष्मान कार्ड के 12, भवन अनुज्ञा के 7, पशुपालन के 3, संबल योजना के 3, स्वच्छ भारत मिशन के 1 एवं किसान सम्मान निधि के 8 प्रकरणों का निराकरण/कार्यवाही की गई।

शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना तरूण जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सैलाना रिया गेरा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद सैलाना सहित विकासखंड के समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे। प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऐसे शिविरों में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करें।
रतलाम
कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार 26 मई से जिले की सभी नगर पालिका/परिषदों में लगातार वार्ड वार संध्याकालीन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आज 12 जून को निकायों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित हुए।

शिविरों में जल से संबंधित समस्याओं की 01 शिकायत प्राप्त हुई जो त्वरित रूप से मौके पर निराकृत की गई। सफाई से संबंधित 16 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 15 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। उक्त जानकारी पीओ डूडा अरुण कुमार पाठक द्वारा दी गई।
रतलाम
कांग्रेस पार्टी व उसके नेताओं की महिला विरोधी नीतियों के कारण मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त हुआ। कांग्रेस नेता एक महिला को राज्यसभा नहीं जाने देना चाहते थे, इस कारण कांग्रेस नेताओं ने षड्यंत्र पूर्वक मीनाक्षी नटराजन के नामांकन में सच को छिपाया, ताकि उनका नामांकन निरस्त हो सके। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होना कांग्रेस की महिला विरोधी नीतियों का स्पष्ट प्रमाण है। यह बात भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोषी ने कही । जिला भाजपा कार्यालय मे शुक्रवार को जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं जिला उपाध्यक्ष अनिता कटारिया की उपस्थिति मे उन्होने ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी पार्टी की ही एक नहीं दो महिला कार्यकर्ताओं के साथ छल किया है। पहली तेलंगाना की वह महिला है, जिसको कांग्रेस के एक नेता ने प्रताड़ित किया लेकिन तेलंगाना की सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। तेलंगाना की उसी महिला ने मीनाक्षी नटराजन से शिकायत की थी, लेकिन मीनाक्षी ने भी महिला कार्यकर्ता को प्रताड़ित करने वाले कांग्रेस नेता पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। उसी महिला की याचिका पर तेलंगाना की अदालत ने मीनाक्षी को भी आरोपी बनाया है। दूसरी महिला खुद मीनाक्षी नटराजन हैं, जिनका कांग्रेस नेताओं ने षड्यंत्र पूर्वक नामांकन निरस्त करा दिया। कांग्रेस नेता नहीं चाहते थे कि एक महिला राज्यसभा पहुंचे, इसलिए षड्यंत्र कर नटराजन के शपथ-पत्र में जानकारी छिपाई थी। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से निर्वाचन की संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करती आ रही है। कांग्रेस मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने को ‘नारी सम्मान‘ का मुद्दा बनाकर मध्यप्रदेश को बदनाम करना चाहती है। यह मामला महिला के साथ अन्याय का नहीं, बल्कि नामांकन पत्र में महत्वपूर्ण तथ्य छिपाने का है। यह एक महिला प्रत्याशी को हराने के लिए मध्य प्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं के द्वारा किए गए षड्यंत्र का मामला है। मीनाक्षी नटराजन को राहुल गांधी ने उम्मीदवार बनाकर भेजा था, मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता नहीं चाहते थे कि मीनाक्षी नटराजन यानी एक महिला विजयी बनकर राज्यसभा पहुंचें, इसलिए षड्यंत्र पूर्वक जानकारी छिपाकर नटराजन का नामांकन कांग्रेस नेताओं ने निरस्त कराया है। यही कांग्रेस का असली, चाल, चरित्र व चेहरा है।
रतलाम
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एमडी ड्रग्स के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में गठित विशेष पुलिस टीमों द्वारा वर्ष 2026 में उजागर हुई दो बड़ी एमडी ड्रग निर्माण फैक्ट्रियों—थाना कालूखेड़ा अंतर्गत चिकलाना एवं थाना पिपलोदा अंतर्गत बोरखेड़ा—से जुड़े फरार आरोपियों की निरंतर तलाश एवं गिरफ्तारी की जा रही है।
थाना पिपलौदा अंतर्गत बोरखेड़ा में एमडी ड्रग्स निर्माण एवं तस्करी के प्रकरण मे फरार 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 31 मार्च 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम बोरखेड़ा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी जमशेद उर्फ सेठ, रईस खान, सलीम उर्फ राजू एवं युसुफ खान को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से 200 ग्राम एमडी ड्रग्स एवं एमडी निर्माण में प्रयुक्त रासायनिक पदार्थ एवं सामग्री बरामद की गई थी। इस संबंध में थाना पिपलोदा पर अपराध क्रमांक 92/2026 अंतर्गत धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की अग्रिम विवेचना पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार निरीक्षक शंकर सिंह चौहान द्वारा की जा रही है।
गहन विवेचना, तकनीकी विश्लेषण एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया, जिसके तहत—
▪️दिनांक 11.05.2026 को फरार आरोपी सलीम खान पिता अकरम खान, निवासी राकोदा, थाना पिपलोदा को गिरफ्तार किया गया।
▪️दिनांक 02.06.2026 को पवन उर्फ दीपेश पंडित पिता श्यामलाल शर्मा, निवासी प्रतापगढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया।
▪️दिनांक 10.06.2026 को फरार आरोपी हारुन खान पिता शेर अली खान, निवासी कोटड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
चिकलाना एमडी ड्रग फैक्ट्री प्रकरण में लगातार गिरफ्तारी–
दिनांक 16 जनवरी 2026 को थाना कालूखेड़ा क्षेत्र के ग्राम चिकलाना में पुलिस ने अवैध एमडी ड्रग निर्माण फैक्ट्री पर दबिश देकर 10 किलो 930 ग्राम एमडी ड्रग्स, भारी मात्रा में रसायन, उपकरण, अवैध हथियार, कारतूस एवं वाहन बरामद किए थे। प्रारंभिक कार्रवाई में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
प्रकरण की अग्रिम विवेचना पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार निरीक्षक स्वराज डाबी द्वारा की जा रही है।विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में 15 अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई, जिनमें से 8 अतिरिक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 7 आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
प्रकरण में अन्य गिरफ्तार आरोपी–
01. इंन्शा पिता हसन लाला उर्फ हुसैन गुल उम्र 22 वर्ष नि. चिकलाना थाना कालुखेड़ा
02. हसन लाला उर्फ हुसैन गुल पिता मियां साहेब खां निवासी ग्राम चिकलाना थाना कालुखेडा
03. फरजाना पति हसन लाला उर्फ हुसैन गुल निवासी ग्राम चिकलाना थाना कालुखेडा
04. शाहरुख खान पिता मीर बादशाह पठान निवासी ग्राम देवल्दी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ राजस्थान
05. अमजद पिता खुश्मीर खां पठान नि. नई आबादी चिकलाना थाना कालुखेड़ा
06. जहांगीर पिता नय्युम खां पठान नि. ग्राम चिकलाना थाना कालुखेड़ा
07. सोहेल पिता शेर अफजल खां पठान उम्र 26 साल निवासी ग्राम देवल्दी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़, राजस्थान
08. मोहनलाल पिता कैलाश चंद्र प्रजापत उम्र 25 साल निवासी ग्राम लसूड़ियानाथी थाना कालूखेड़ा जिला रतलाम
फरार आरोपीगण-
01. जावेद पिता जुल्फीकार पठान निवासी हाथीखाना, नई पुलिया के पास जावरा, जिला रतलाम
02. अल्तमस पिता असलम खान पठान निवासी आदर्श नगर जावरा जिला रतलाम
03. अनस पिता अफजल खान पठान निवासी आदर्श नगर जावरा जिला रतलाम
04. जावेद उर्फ जेजी पिता शाहनवाज पठान निवासी ग्राम देवल्दी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ राजस्थान
05. इमरान पिता हुसैन खां पठान उर्फ सनिया निवासी शिवाजी नगर मुम्बई महाराष्ट्र,
06. रोशिंदर सिंह पिता श्रीपाल सिंह गौतम निवासी मालागढ़, जैनपुर, बुलंदशहर उत्तरप्रदेश,
07. राजू लाला उर्फ नजीमखान पिता वहिद खान मुसलमान नि. ग्राम चिकलाना थाना कालुखेडा
पूरे नेटवर्क की जांच जारी–
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर एमडी ड्रग्स निर्माण, सप्लाई चेन, आर्थिक लेन-देन एवं इस अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
रतलाम
थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने सीसीटीवी व तकनीकी जांच के आधार पर चोरी की वारदात का किया पर्दाफाश- चोरी गया तांबे का वायर, केबल, शॉवर, नल सहित अन्य सामान बरामद, एक विधि-विरुद्ध बालक भी अभिरक्षा में- थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस को चोरी के एक प्रकरण में सफलता प्राप्त हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटना के मात्र 20 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद कर लिया। दिनांक 08 जून 2026 को डोसीगांव मल्टी, रतलाम स्थित एक परिसर से लिफ्ट में प्रयुक्त तांबे के वायर, केबल, शॉवर, नल एवं अन्य सामग्री चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में फरियादी सुनील पिता नरसिंग देवड़ा, उम्र 24 वर्ष, निवासी सेमलखेड़ी थाना रावटी (हाल मुकाम विरियाखेड़ी, रतलाम) की रिपोर्ट पर दिनांक 11 जून 2026 को थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 545/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस कार्रवाई– प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चोरी एवं नकबजनी के मामलों में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में गठित विशेष टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान संदेह के आधार पर अजय, बन्टी उर्फ बन्टा, प्रदीप, लक्की उर्फ सोहन एवं एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सभी ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया पूरा मशरूका बरामद कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया।

सराहनीय भूमिका– उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक संजय राठौर, आरक्षक इमरान खान एवं आरक्षक कान्हा मेघवाल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
रतलाम
डायल 112, मीडिया सेल, भोपाल- रतलाम के थाना बड़ावदा क्षेत्र में बाबा फरीद दरगाह क्षेत्र में एक व्यक्ति ओर उनकी पत्नी एवं एक छोटा बच्चा बाइक से अचानक नीचे गिर गए, घायल पति – पत्नी दोनों के चेहरे पर गंभीर चोट आने के कारण घायलो को जावरा सिविल हॉस्पिटल ले जाकर ईलाज करवाया । सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 12-06-2026 को शाम 17:09 बजे प्राप्त हुई। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 774 गणेश परमार पायलेट जाकिर खान ने मौके पर पहुँचकर घायलो को सिविल हॉस्पिटल जावरा ले जाकर एडमिट करवाया । सराहनीय भूमिका आरक्षक/774 गणेश परमार पायलेट जाकिर खान

Bharat24x7News Online: Latest News