Breaking News

मालवीय बने सैलाना प्रेस क्लब अध्यक्ष 

मालवीय बने सैलाना प्रेस क्लब अध्यक्ष 

रतलाम

13/Oct/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम जिले के सैलाना नगर के विश्राम ग्रह पर रविवार को प्रेस क्लब का दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसी दौरान आयोजित बैठक मे पत्रकार साथियो द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष के लिए सर्वानुमति से सुरेश मालवीय का नाम मनोनीत किया। जिसका प्रस्ताव कैलाश परिहार व समर्थन वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर नंदलाल बैरागी, विमल मांडोत, विमल कटारिया, मनोज भंडारी, संजय शर्मा, धर्मेंद्र मालवीय, सुनील सिंह परिहार, बुरहान लुकमानी,कृष्णा राठौर, कृष्णकांत मालवीय, निखिल माहेश्वरी, नितेश राठौर, पंकज राणावत उपस्थित थे। बैठक का संचालन एडवोकेट कांतिलाल राठौड़ ने किया।

Check Also

ग्राम पंचायत पलाश की और से देश वासियो व रतलाम एवं गांव की जनता को स्वतंत्रता दिवस रक्षा बंधन एवं जन्मा अष्टमी की ढेर सारी शुभकामनाएं

🔊 Listen to this रतलाम ग्राम पंचायत पलाश की और से देश वासियो व रतलाम …