Breaking News

मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रतलाम- उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली तथा उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेशानुसार मोटर दुर्घटना दावा मामलों में जमा राशि के वितरण और अन्य संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए डेश बोर्ड बनाया गया है। आदेश के तारतम्य में प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष नीना आशापुरे की अध्यक्षता में जिला स्थापना रतलाम न्यायालय के समस्त सदस्य/पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण एवं मोटर क्लेम बीमा कंपनियों के अधिवक्तागणों के लिए जागरूकता/साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालय के रीडरों कों नवीन डेशबोर्ड/पोर्टल संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के पालन मे तथा उच्च न्यायालय जबलपुर के द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों में लंबित राशि को संबंधित पक्षकारों को वितरण करने के लिए मोटर दुर्घटना दावा न्यायालयों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के माध्यम से सहयोग लेने के लिए निर्देशित किया गया। संबंध में आवश्यक जागरूकता प्रचार-प्रसार के लिए न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री नीरज पवैया को निर्देशित किया।

कार्यक्रम में रविन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत, विशेष न्यायाधीश, रतलाम सहित समस्त न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम तथा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा रतलाम एवं अधिवक्ता संघ सचिव चेतन केलवा सहित अन्य समस्त मोटर दुर्घटना दावा कंपनी एवं आवेदकों के अधिवक्तागण, न्यायालय के कम्प्यूटर सिस्टम अधिकारी, रीडर, विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही बैठक में तहसील न्यायालय, जावरा एवं आलोट के न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण आनलाईन उपस्थित थे।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …