Breaking News

आबकारी विभाग द्वारा 28 हजार रुपए से अधिक कीमत की अवैध शराब व महुआ लहान जब्त

रतलाम 

14/Apr/2024

लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम के निर्देशानुसार तथा सहायक आयुक्त आबकारी डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रयसंग्रह और उत्पादन के विरुद्ध 12 अप्रैल को वृत स के आबकारी अमले द्वारा वृत के ग्राम नंदलाई में शिवा पिता बालू के कब्जे से 12 लीटर  हाथ भट्टी मदिराराधेश्याम पिता मोहनलाल के कब्जे से 05 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं ग्राम पंथपाड़ा में 250 केजी लहान जब्त कर नष्ट किया गया। इस प्रकार आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कुल जब्त मदिरा 17 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व महुवा लहान की अनुमानित कीमत 28400 आंकी गई। सम्पूर्ण कार्यवाही  में आबकारी उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंहआबकारी आरक्षक भगवती सोलंकीविक्टोरिया बोरासी नगर सैनिक चेतरामबद्रीलाल का सराहनीय योगदान रहा।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …