Breaking News

शहीद भगतसिंह कॉलोनी में 13 लाख की लागत से बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़क

रतलाम

14/July/2025

शहीद भगतसिंह कॉलोनी में 13 लाख की लागत से बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़क महापौर प्रहलाद पटेल ने निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते हुए कहा कि वार्ड क्रमांक 9 में स्थित शहीद भगतसिंह कॉलोनी में 13 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा-पवन सोमानी आदि उपस्थित थे। महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर कहा कि यह सड़क न केवल आवागमन को सरल बनाएगी, बल्कि क्षेत्र की सौंदर्य और सुव्यवस्था में भी वृद्धि करेगी। वर्तमान निगम परिषद द्वारा नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य करवाये जा रहे है विकास का यह क्रम रूकेगा नही। उन्होने कहा कि नगर विकास हेतु नगर निगम तो अपना कार्य कर ही रही है नागरिकों का भी कर्तव्य है कि रतलाम शहर को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। भूमि पूजन के अवसर पर प्रशांत कुशवाह, यशवंत टेकवानी, ममता ओझा, सोना कुशवाह, संध्या ओझा, संगीता केलवा, किशन बोहरा, जया सिसोदिया, सुधा खंडेलवाल, इंद्रकुमार कोठारी, चेतन मेहता, आशीष खंडेलवाल, राजाराम तिवारी, प्रदीप ओझा, अखिलेश पांडे, भाजपा के विवेक शर्मा,धर्मेंद्र सिंह देवड़ा, धीरज प्रजापत, चेतन टॉक, संजय सांखला, घनश्याम वर्मा, सतीश तिवारी, अखिलेश ओझा सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Check Also

6 माह के मासूम का अपहरण करने वाले राजस्थान के गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, हेलियन की पहली भारतीय मैन्युफैक्चरिंग इकाई का पीथमपुर में 8 जून को होगा भूमि-पूजन 2000 करोड़ का होगा निवेश, समान नागरिक संहिता के लिए ucc.mp.gov.in पर अपने सुझाव दे, तस्करों की नई चाल बेनकाब, बीड़ी के कार्टून से 56.340 किलो डोडाचूरा बरामद,

🔊 Listen to this रतलाम थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा अंतर्गत हुसैन टेकरी जावरा से 06 …