Breaking News

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक

रतलाम

15/Jan/2025

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थान प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक मे जिले के समस्त थाना क्षेत्रों की कानून व्यवस्था एवं अपराधो की समीक्षा की गई।

मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, प्रशिक्षु आई पी एस विक्रम अहिरवार, एफ एस एल अधिकारी अतुल मित्तल, सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी जावरा शक्ति सिंह एसडीओपी किशोर पाटनवाला, एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट शाबेरा अंसारी, समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा विगत समीक्षा बैठक में गंभीर संपति संबंधी अपराधों, लंबित अपराधों, लंबित माल, चिह्नित अपराधों, लंबित प्रकरणों, धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर की गई कारवाई, गंभीर एवं आदतन अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण की कारवाइयों, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध की गई कारवाई, गुम अवयस्क बालक बालिकाओं की दस्तयाबी, गोवंश एवं पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत की गई कारवाई, सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण हेतु की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिन थाना प्रभारियों विवेचकों द्वारा अपेक्षित कारवाई न करना पाई गई तथा चिन्हित एवं गंभीर अपराधों में आरोपियों को गिरफ्तार न कर पाने, वारंट तामिली में लापरवाही, महिला संबंधी अपराधों में लापरवाही करने वाले थाना प्रभारियो को दंडित किया गया साथ ही कुछ थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए। सराहनीय कारवाई करने वाले थाना प्रभारियों नकद पुरस्कार/प्रशंसा से पुरस्कृत किया गया।

आगामी दिनों में की जाने वाली कार्यवाही एवं विभिन्न विषयों पर कार्ययोजना तैयार की गई। सभी सीएसपी/ एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। सभी थाना प्रभारियों को विभिन्न शीर्ष में कारवाई हेतु टारगेट दिए गए।

Check Also

एंटीबायोटिक जागरूकता सप्ताह अंतर्गत मीडिया ब्रीफिंग की गई एंटीबायोटिक का अनावश्यक प्रयोग ना किया जाए-ए आर टी केंद्र रतलाम ने स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया-मरम्मत कार्य के चलते लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 237 रात्रिकालीन अवधि में रहेगा बंद-हिसार–तिरुपति स्पेशल एक्सप्रेस के चार–चार फेरे बढ़ाने का निर्णय-11 से 21 दिसम्बर तक आयोजित होगा त्रिवेणी मेला महापौर परिषद ने दी मेला आयोजन की स्वीकृति- खेल चेतना मेला में बालिका क्रिकेट रहेगा आकर्षण का केंद्र 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित होगा खेल महाकुंभ तैयारियों को लेकर हुई बैठक क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन

🔊 Listen to this रतलाम 24/Nov/2025 एंटीबायोटिक जागरूकता सप्ताह 18 से 24 नवंबर के अंतर्गत …