Breaking News

जिले की रावटी पुलिस ने लूट एवं चोरी की वारदातों का किया गया खुलासा

जिले की रावटी पुलिस ने लूट एवं चोरी की वारदातों का किया गया खुलासा

भारत 24×7 न्यूज चैनल ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय सैलाना।

रतलाम- जिले के रावटी थाना पुलिस ने लूट एवं चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने 2 नावालिक सहित 4 आरोपियो को गिरफ्तार कर 1 लाख से अधिक का मशरूका बरामद किया है‌।

बतादें की 2 अक्टूबर 2025 की रात में अज्ञात आरोपियों ने रवि डामर निवासी रानी सिंग के घर की दीवार लोहे के सरिये से तोड़कर अंदर प्रवेश कर परिवार को धमकाते हुए 60,000 रूपए की नगद, चांदी के आभूषण (कड़ा, हाथफूल, मंगल सूत्र, बिछुड़ी आदि) चोरी कर लिए थे। इसी प्रकार 5 अक्टूबर 2025 की रात को निलेश सोनी की दुकान का शटर उचकाकर 7,000 रूपए की नगद एवं चांदी की झुमकियां चोरी की गईं तथा 9 अक्टूबर 2025 को मुकेश मालीवाड़ और सुनील मचार की गुमटियों के ताले तोड़कर नकली आभूषण, कपड़े व अन्य सामग्री चोरी की गई थी। इन घटनाओं पर थाना रावटी में क्रमशः अपराध क्रमांक 464/2025, 465/2025 एवं 469/2025, धारा 331(4), 305(ए), 307 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सैलाना नीलम बघेल के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी रावटी निरीक्षक दीपक मंडलोई के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। वरिष्ठ अधिकारीगणों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। फिंगर प्रिंट टीम, सायबर टीम एवं थाना रावटी की संयुक्त कार्यवाही के तहत घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए। थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा ज़मीनी पुलिसिंग, मुखबिर तंत्र एवं सतत निगरानी से संदिग्धों की पहचान की गई। लगातार प्रयासों से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपने दो अन्य साथियों सहित तीनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।

Check Also

स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री डॉ यादव, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर मिलेगा 10 लाख रुपये तक का अनुदान, 21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में आयोजित होगा युवा संगम रोजगार मेला निजी कंपनियों में मिलेगी सीधी भर्ती का अवसर, शिवगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में 52 पाव देशी शराब, 50 बीयर जप्त, 5 प्रकरण दर्ज, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली बडी सफलता 02 युवक गिरफ्तार 29.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स जप्त ,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विंध्य क्षेत्र हर …