Breaking News

सूफी शाह सैय्यद जियारत अली मलंग हक्कानी मदारी ने मुजावर सेना द्वारा वक्फ संशोधन 2025 पर चलाए जा रहे जन जागृति अभियान

आगर मालवा रतलाम 

17/Apr/2025

वक्फ संशोधन विधेयक के मामले पर गठित जेपीसी में भाग लेने वाले सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,और सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के सह संयोजक (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ) सूफी शाह सैय्यद जियारत अली मलंग हक्कानी मदारी ने मुजावर सेना द्वारा वक्फ संशोधन 2025 पर चलाए जा रहे जन जागृति अभियान की सराहना की, साथ ही मुजावर सेवा के जन जागृति अभियान को संरक्षण देने की बात कही। सूफी शाह सैय्यद जियारत अली मलंग हक्कानी मदारी ने देशवासियों से अपील की है कि विरोध करना उनका संवैधानिक अधिकार है,लेकिन इस वक्फ कानून का विरोध करने से पहले वो कानून को पढ़े, समझे और जाने फिर कानून के बारे में कुछ कहें। किसी भी देश विरोधी साजिश की टूलकिट का हिस्सा ना बने। जो लोग मुसलमानो से कानून का विरोध करने के लिए कह रहे हैं वह पहले अपने बच्चों को विरोध आंदोलन में भाग लेने के लिए भेजें, फिर हमारे बच्चो को मांगे। मुजावर सेना के अध्यक्ष शेर मोहम्मद शाह ने कहा कि इस कानून से न तो कब्रिस्तान दरगाह मस्जिद व इमाम बारगाह को कोई खतरा है, किसी को अगर खतरा है तो वो वक्फ माफिया को है। देश को आजादी तो सन 1947 में मिल गई लेकिन कौम को वक्फ माफिया से आजादी इस कानून से मिलेगी। हम सूफी शाह सैय्यद जियारत अली मलंग हक्कानी मदारी के संरक्षण में, वक्फ माफिया को कानूनी हथियारों से उखाड़ फेंकेंगे इस परिचर्चा मे किशन साहू पत्रकार, सादिक अली शाह, बडोद गादी सदर इसमाईल शाह आलोट, चंगेज अंसारी,छीका मुल्तानी, फिरोज उलह, शकील उल्ला ,साजिद मुल्तानी, हाफिज गुलाम वारिस, आदि मौजूद रहे।

Check Also

300 किलो संदिग्ध घी जब्त, विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए-नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र-अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही 35 पाव देशी मदिरा प्लेन, हाथ भट्टी तथा कच्ची मदिरा जप्त कर 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए-खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्यवाही न्यू कैफे मयूरम से 54 किलोग्राम प्रतिबंधित मिठाई जप्त कर विनष्ट

🔊 Listen to this उज्जैन, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर …