Breaking News

जावरा विधायक ने अध्यक्ष की आसन्दी पर बैठकर संचालन किया

रतलाम

18/Dec/2024

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने अध्यक्ष की आसन्दी पर बैठकर संचालन किया।डॉ पांडेय ने प्रश्नकाल एवं अनुपूरक बजट के दौरान अध्यक्ष की आसन्दी पर बैठकर सफल संचालन किया।पूर्व के विधानसभा सत्रों में भी अध्यक्ष की आसन्दी पर बैठ कर जावरा विधानसभा क्षेत्र को गौरान्वित किया है।

रतलाम

18/Dec/2024

जावरा विधानसभा क्षेत्र में विगत वर्षों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए लगभग 31 करोड़ रु से अधिक की लागत के स्वास्थ्य केंद्र भवनों की स्वीकृति प्रदान की गई है।सुविधाओं के विस्तार व उन्नयन का कार्य निरन्तर चलेगा।। उक्त जानकारी उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर जवाब देते हुए दी है।विधायक डॉ पांडेय ने विधानसभा क्षेत्र में जावरा नगर,पिपलोदा नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्यो की प्रगति व संसाधनों के विस्तार को लेकर बात उठाई,जिस पर उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बताया कि बीते वर्षो में जावरा विधानसभा क्षेत्र में 30 करोड़ 27 लाख रु से अधिक की लागत से स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति दी गई है ।जिसमे पिपलोदा में सिविल हॉस्पिटल, रिंगनोद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,पिपलोदा व जावरा में ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट,जावरा में संजीवनी क्लिनिक, के अलावा 21 स्थानों पर उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति दी गई है।आपने आगे बताया कि इन स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के अलावा संसाधनों व उन्नयन की प्रक्रिया सतत निरन्तर चलती रहेगी।आपने आगे बताया कि सिविल हॉस्पिटल जावरा में ब्लड स्टोरेज यूनिट संचालित किया जा रहा ,निर्धारित मापदण्ड अनुसार बी एल एस एम्बुलेंस उपलब्ध की गई है। विधायक डॉ पांडेय ने मॉडल स्कूल जावरा में शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में किये प्रश्न पर स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आदर्श उ मा वि (मॉडल स्कूल)जावरा में वर्ष 2008 से स्थाई शिक्षको की नियुक्ति नही की गई।आवश्यकता अनुसार अंशकालीन शिक्षको से शिक्षण कार्य कराया जा रहा है।जावरा विधानसभा क्षेत्र में जावरा व पिपलोदा में सीएम राईज स्कूलों की स्वीकृति दी गई है।लगभग 75 करोड़ रु की लागत से इन स्कूलों में आधुनिक लेब,आउटडोर ,इंडोर स्टेडियम व लायब्रेरी का कार्य सम्मिलित किया गया है।

Check Also

स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री डॉ यादव, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर मिलेगा 10 लाख रुपये तक का अनुदान, 21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में आयोजित होगा युवा संगम रोजगार मेला निजी कंपनियों में मिलेगी सीधी भर्ती का अवसर, शिवगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में 52 पाव देशी शराब, 50 बीयर जप्त, 5 प्रकरण दर्ज, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली बडी सफलता 02 युवक गिरफ्तार 29.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स जप्त ,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विंध्य क्षेत्र हर …