Breaking News

शरद पूर्णिमा पर कही पर हुए गरबे तो मंदिरों पर पिलाई खीर

शरद पूर्णिमा पर कही पर हुए गरबे तो मंदिरों पर पिलाई खीर

रतलाम

18/Oct/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम जिले के सैलाना नगर के ओशिन परिसर में अभिव्यक्ति संस्थान द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर मां अंबे की आरती उतारकर रंगारंग गरबा रास का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओ व बालिकाओ ने गरबा रास मे बड-चड कर भाग लिया। गरबा रास देर रात तक चलता रहा। गरबा रास समाप्त होने के बाद सभी महिलाओं ने महा प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नितु प्रदीप उपाध्याय, बरखा प्रवीण सोनी,शशि राजेंद्र पाराशर तथा सुशीला सोनी थे। कार्यक्रम की संयोजक क्रांति जोशी ने बताया कि अभिव्यक्ति संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का और आपस में अपने अभिव्यक्ति व्यक्त करने का अवसर मिले।

मंदिरों पर पिलाई खीर-

नगर के बड़ा द्वारकाधीश मंदिर,सत्यनारायण मंदिर,सीतला माता मंदिर,रघुनाथ द्वारा मंदिर,राम मंदिर,चारभुजा नाथ मंदिर में जगह-जगह भजन-कीर्तन देर रात तक चलते रहें। रात्री मे इन मंदिरो पर भगवान की आरती उतारकर खीर पीलाई।बताया जाता है कि शरद पूर्णिमा की खीर का प्रसाद पूर्णिमा की रात्रि में खाने से श्वास,दमा जैसी बीमारियां नहीं होती। मंदीरो पर खिर की प्रसादी का सेवन करने के लिए कई लोग कतार मे लगते देखे गये।

Check Also

गर्मी से मानव स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव से बचाव व रोकथाम की जागरूकता, सड़क दुर्घटना में गम्भीर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाने वाले राहवीर को मिलेंगे 25,000/-रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, आईटीआई रतलाम में 2 जून को प्लेसमेंट कैंपस का आयोजन हरिद्वार प्लांट हेतु लगभग 150 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, पुलिस को सात पेटी अवैध शराब व शराब तस्करी में उपयोग की जाने वाली मोटरसायकल को पकड़ने में मिली सफलता,पुलिस की बड़ी सफलता महिलाओं के साथ जालसाजी कर सोने के आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 

🔊 Listen to this उज्जैन माह मार्च से माह जुलाई तक तापमान में बढ़ोत्तरी परिलक्षित …