Breaking News

पुलिस ने दोहरे हत्याकाण्ड के मामले में फरार दो और आरोपीयों को किया गिरफ्तार

रतलाम

19/Apr/2024

ब्यूरो चिफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम जिले के बांगरोद- नेगड़दा मार्ग पर बीते 21 मार्च की रात्रि में केशव पिता विष्णुलाल गुर्जर उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम सेमलिया थाना नामली व गजेन्द्र पिता पुनमचंद्र डोडिया जाति नाई उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम अमलेटा थाना नामली की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर शव को महु-नीमच फोरलेन हाईवे रोड काण्डरवासा फंटे पर फैंक कर भाग गये थे। इसी के साथ ही नामली थाने पर अपराध क्रमांक 119/2024 धारा 302, 201, 120-बी, 34 भा.द.वि. कायम कर मामले को जांच में लिया गया। पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी (रतलाम ग्रामीण) अभिलाष कुमार भलावी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी नामली, निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में थाने की विशेष टीम एवं सायबर सेल की टीम द्वारा कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया हैं एवं शेष फरार आरोपियों की धरपकड़ के दौरान गुरुवार को समरथ चौधरी निवासी नेगड़दा उम्र 43 साल एवं रोहित कुमावत निवासी नामली उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। साथ ही पुलिस ने आरोपी समरथ से घटना में प्रयुक्त वाहन होंडा सिटी कार जब्त की गई।

Check Also

जनसुनवाई में 137 आवेदन पर हुई सुनवाई- 50 लाख से अधिक राजस्व वसूली वित्तीय वर्ष मे 206 प्रकरण दर्ज कर किया अर्थदंड वसूल-पार्ट टाइम अतिथि व्याख्याता की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित-अपर कलेक्‍टर द्वारा विभिन्‍न मामलों में जनसुनवाई की गई-प्रथम आगमन पर निकली विशाल वाहन रैली भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत-भैसाना सरपंच को नोटिस, तीन दिवस में मांगा जवाब-बाल विवाह रोकने के लिए उड़नदस्ते का गठन किया गया-55 आवेदकों की शिकायतें सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश-ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों को ध्यान मे रखते हुये 06 जोड़ी ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ: 2028 के लिए प्रस्तावित सभी कार्य वर्ष 2027 की दीपावली तक आवश्यक रूप से पूर्ण कर लिए जाएं

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। …