Breaking News

जनसुनवाई में 65 आवेदन पर हुई सुनवाई

रतलाम

20/Aug/2025

कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर राजेश बाथमएडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव एवं सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 65 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में आवेदक राघुसिंह पिता करन सिंह निवासी भावगढ़ तह. आलोट ने बताया कि मुझे दो वर्षों से प्रधानमंत्री सम्मान निधि की किश्त नहीं मिल रहीं है। मेरे द्वारा कई बार शिकायत की गई है पर अब तक उसका समाधान नहीं हुआ है। कार्यवाही हेतु तहसीलदार आलोट को निर्देशित किया गया।

आवेदक मोना पिता स्व. प्रदीप नाहर निवासी रतलाम ने बताया कि मेरी माताजी श्रीमती अनिता पति स्व. प्रदीप नाहर की अचानक पूरे शरीर में नर्व सिस्टम बंद होने से पूरा शरीर शिथिल हो गया है जिसके इलाज हेतु रिश्तेदारों से मदद लेकर बड़ोदा में भर्ती करवाया। उपचार उपरांत ठीक न होने के कारण मैंने अपनी माताजी को अपने घर रतलाम ले आई। माताजी के निरंतर उपचार से काफी राशि खर्च हो चुंकि है। मेरे पिता न होने के कारण कोई और कमाने वाला नहीं हैजिससे आर्थिक परेशानी होने के कारण ईलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करे। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

Check Also

स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री डॉ यादव, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर मिलेगा 10 लाख रुपये तक का अनुदान, 21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में आयोजित होगा युवा संगम रोजगार मेला निजी कंपनियों में मिलेगी सीधी भर्ती का अवसर, शिवगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में 52 पाव देशी शराब, 50 बीयर जप्त, 5 प्रकरण दर्ज, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली बडी सफलता 02 युवक गिरफ्तार 29.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स जप्त ,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विंध्य क्षेत्र हर …